फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Brahmakumaris celebrated Shiv Jayanti festival in Omaxe

Jhajjar-Bahadurgarh News: ब्रह्माकुमारियों ने ओमेक्स में मनाया शिव जयंती उत्सव

Mon, 11 Mar 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 11 Mar 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Brahmakumaris celebrated Shiv Jayanti festival in Omaxe
बहादुरगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ओमेक्स सेंटर पर शिव जयंती उत्सव धूमधाम से मनाया गया। उत्सव में मुख्य तौर पर भाजपा नेता बलबीर सिंह एडवोकेट, अतर सिंह कौशिक, अमरदीप, कृष्ण व अमित ने शिरकत की। बहादुरगढ़ ब्रह्माकुमारीज की मुख्य संचालिका अंजलि ने कहा कि हम सबका अलौकिक पिता प्रजापिता ब्रह्मा होने के नाते हम सभी आपस में भाई-बहने हैं। अगर यह भाव सभी में आ जाए तो जल्द ही धरती पर स्वर्ग बन सकता है।
विज्ञापन

सेक्टर-2 सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी विनिता ने कहा की दुखहर्ता सुखकर्ता परमपिता परमात्मा शिव इस समय हम सब आत्माओं के दुखों को हर कर सुख की दुनिया में ले जाने के लिए ज्ञान और योग की पढ़ाई पढ़ा रहे हैं। सेक्टर-13 की संचालिका ब्रह्माकुमारी रेणु ने कहा कि कलयुग के इस अंतिम समय में जब चारों ओर हर आत्मा अपने पिता को पुकार रही है, इसको अल्लाह, वाहेगुरु, गॉड, ईश्वर, भगवान आदि नाम से पुकारते हैं। ब्रह्माकुमारी अमृता ने जन्ममरण से रहित अजन्मा परमपिता परमात्मा के दिव्य जन्म की सभी को शुभकामनाएं दी। ब्रह्माकुमारी रुबी ने सभी को मेडिटेशन कराया। परमात्मा के जन्मोत्सव पर केक काटा गया। दीप प्रज्वलन किया गया एवं जगत में सुख शांति के लिए परमपिता परमात्मा शिव निराकार के ध्वज के नीचे ब्रह्माकुमारी कोमल ने प्रतिज्ञा कराई। ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी व रेणु ने सभी में उत्साह भरने के लिए नारे बोले। परमपिता परमात्मा शिव का ध्वज लहराया गया। कुमारी कशिश व कुमारी परी ने बेहद सुंदर भगवान शिव के भजनों पर नृत्य किया। बीके भारत ने परमात्मा की स्मृति का गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed