फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   both the kidnapping accused were sent to judicial costody

अपहरण के दोनों आरोपी भेजे न्यायिक हिरासत, युवती भेजी नारी निकेतन

Sat, 13 Jun 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
both the kidnapping  accused were sent to judicial costody
आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए लेकर आई पुलिस टीम। - फोटो : Jhjhar
शहर के छावनी मोहल्ले में युवती के अपहरण मामले के दोनों आरोपियों को कोरोना की जांच के बाद पुलिस ने अदालत में पेश किया। वहीं युवती की कोरोना की जांच के बाद उसे भी अदालत में पेश किया गया। बंद कमरे में मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करने के बाद युवती को नारी निकेतन करनाल भेज दिया गया। जबकि दोनों आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत भेजा है। शुक्रवार को छावनी मोहल्ला से एक युवती के अपहरण के मामले में झज्जर पुलिस द्वारा अपहृत युवती की बरामदगी सहित दो आरोपियों को काबू किया था।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मंजीत निवासी बिरधाना तथा रोहित निवासी गांव किलाजफरगढ़ जिला जींद के तौर पर हुई थी। साइबर सेल झज्जर की मदद से सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक सोमबीर की टीम द्वारा अपहृत लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। सीआईए की टीम द्वारा गाड़ी सहित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों से प्राथमिक पूछताछ में आपसी प्रेम प्रसंग का मामला उजागर हुआ।
विज्ञापन

- ये था मामला
शुक्रवार की सुबह करीब सवा दस बजे छावनी मोहल्ले की मुख्य सड़क पर एक गाड़ी आकर रुकी और पलक झपकते ही गाड़ी में सवार युवक युवती को कार में डालकर फरार हो गए। लड़की को पकड़ने दौड़ी उसकी मां को लात मारकर युवक ने सड़क पर गिरा दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। पूरी तरह फिल्मी अंदाज में 7 सेकेंड के अंदर हुए लड़की का अपहरण कर लिया गया। जब पुलिस उनकी लोकेशन के हिसाब से रोहतक पहुंची तो करीब 2 घंटे बाद ही उन्होंने पुलिस के हाथ में शादी का प्रमाण पत्र थमा दिया। मामले को देखते हुए लग रहा है कि मामले की पूरी पट कथा पहले ही तैयार कर ली गई थी। साइबर सेल के माध्यम से मिली लोकेशन के मुताबिक पुलिस जब तक रोहतक पहुंची उस समय तक वे आर्य समाज मंडल में शादी रचा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुलिस कर चुकी थी अपहरण का मामला दर्ज
इसी बीच पुलिस ने युवती के परिजनों के बयान पर बिरधाना गांव के एक मंजीत नामक युवक सहित अन्य के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन जब मोबाइल की लोकेशन के हिसाब से पुलिस की टीम रोहतक पहुंची और वहां से जींद के किलाजफरगढ़ तो उससे पहले ही उन्होंने रोहतक के आर्य समाज मंडल में शादी कर ली थी और पुलिस के पहुंचते ही उन्होंने शादी का प्रमाण पत्र पुलिस के हाथ में थमा दिया। जिसके बाद पुलिस दोनों को बरामद कर झज्जर में लाई थी और युवती के 164 के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करवा दिए हैं। घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही लगे एक मकान के सीसीटीवी कैमरे में तो सारा मामला कैद हो गया था।

पुलिस ने तीनों का कोरोना टेस्ट कराने के बाद अदालत में पेश कर दिया। दोनों आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत भेजा है। वहीं युवती को नारी निकेतन करनाल भेज दिया है।
- शमशेर सिंह, डीएसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed