फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bollywood, political personalities tasted Prasad in Bhandara in Siddhipur Lowa

Jhajjar-Bahadurgarh News: सिद्धीपुर लोवा में बालीवुड, राजनीतिक हस्तियाें ने भंडारे में चखा प्रसाद

Fri, 07 Apr 2023 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 07 Apr 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bollywood, political personalities tasted Prasad in Bhandara in Siddhipur Lowa
बहादुरगढ़। हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर सिद्धीपुर लोवा 60 हजार से अधिक लोगों ने देशी घी के भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञ के बाद धर्मगुरुओं ने सत्संग प्रवचन किए। बॉलीवुड कलाकार पुनीत ईस्सर, बिन्दु दारा सिंह, रणजीत, सहित कई बालीवुड, राजनीतिक हस्तियां यहां पहुंची।
विज्ञापन

और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
उत्सव में पहुंचे लोगों का स्व. श्रीचंद मान के बेटों अशोक, दलबीर व सिकंदर मान, विराट मान, साहिब पारस, सूर्या, आर्यन और मानसी ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रागनी का मंच भी सजाया गया। मंच से फिल्मी सितारों ने रामायण के दो प्रसंगों पर अभिनय किया। पुनीत ईस्सर ने टीवी अभिनेत्री के साथ माता सीता हरण के दौरान रावण और सीता के संवाद का चित्रण किया। बिन्दु, दारा सिंह के साथ पुनीत ईस्सर ने लंका दहन से पहले रावण और महाबली हनुमान के संवाद का चित्रण किया। श्री श्री 1008 परमहंस श्री कृष्णानंद कालीदास महाराज, पालम-360 खाप के प्रधान रामकुमार सोलंकी, महरोली 360 खाप के प्रधान गोवर्धन, महरोली 96 के प्रधान पृथ्वी सिंह, दलाल-84 खाप के प्रधान भूप सिंह, तिहाड़ बारह के राकेश नंबरदार, ढांसा बारह के खजान सिंह, दिल्ली किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र डागर व दलजीत डागर भी खाप और तपों के प्रतिनिधियों के साथ भंडारे में पहुंचे। दिल्ली से के सांसद प्रवेश साहब सिंह वर्मा, सोनीपत के विधायक सुरेंद्र पंवार, विधायक राजेन्द्र सिंह जून, विधायक बलराज कुंडू, विधायक कुलदीप वत्स, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, आप के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता, दिल्ली के पूर्व विधायक विजय लोहचब, इनेलो नेता अर्जुन चौटाला, इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, कांग्रेस नेता कृष्णमूर्ति हुड्डा व जजपा के संजय दलाल भी मौजूद रहे। उत्सशुद्ध देशी घी से बने पकवान प्रसाद रूप में परोसे गए। सब्जी और शक्कर में डालने के लिए अनलिमिटेड शुद्ध देशी घी आगंतुकों के लिए उपलब्ध रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed