{"_id":"6a577b2829df6736d4018317","slug":"body-of-differently-abled-person-found-family-refuses-to-accept-it-as-a-road-accident-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-125376-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दिव्यांग का शव मिला, परिजन सड़क दुर्घटना मानने को तैयार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दिव्यांग का शव मिला, परिजन सड़क दुर्घटना मानने को तैयार नहीं
Wed, 15 Jul 2026 05:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 15 Jul 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
-फोटो 83 : नागरिक अस्पताल में पुलिस से बातचीत करते अकबर के परिजन। संवाद
बहादुरगढ़। आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन के पास एक 25 वर्षीय दिव्यांग अकबर का शव मिला है। युवक के सिर, हाथ और कान के पास चोट के निशान मिले हैं। पुलिस प्रारंभिक तौर पर इसे सड़क दुर्घटना मान रही है लेकिन परिजन इसे हादसा नहीं बता रहे।
अकबर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले का मूल निवासी था और शंकर गार्डन में रहता था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह बैंक जाने की बात कहकर ट्राई-साइकिल से घर से निकला था। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बुधवार सुबह उसका शव एमआईई स्थित पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन के पास मिला।
हैरान करने वाली बात यह है कि अकबर की ट्राई-साइकिल शंकर गार्डन की गली नंबर-7 में लावारिस मिली। शव और ट्राई-साइकिल अलग-अलग स्थानों पर मिलने से परिजन कई सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि सड़क हादसा हुआ तो ट्राई-साइकिल घटनास्थल से इतनी दूर कैसे पहुंची।
विज्ञापन
जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। अकबर अपने छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था।