{"_id":"677c28ce4126e3fe52014603","slug":"body-of-a-person-found-near-ncr-minor-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-112094-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: एनसीआर माइनर किनारे मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: एनसीआर माइनर किनारे मिला व्यक्ति का शव
Tue, 07 Jan 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव रोहद में एनसीआर माइनर के किनारे एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश निवासी सोनू के रूप में हुई है। माइनर में ट्रैक्टर गिरा हुआ था, जबकि व्यक्ति का शव माइनर के किनारे पड़ा हुआ था। व्यक्ति के साथ हादसा हुआ या दुर्घटना या फिर कोई अन्य वजह रही। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा परिजनों के बयान दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
सोनू रोहद गांव स्थित एक कं पनी के नजदीक झुग्गी डाल कर रह रहा था और राज मिस्त्री का काम करता था। बताया गया है कि रविवार को वह ट्रैक्टर ट्राली में शैटरिंग से संबंधित सामान लेकर ओमेक्स के लिए चला था। रात को काफी देर बीत जाने के बाद जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, मगर कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने सोमवार की सुबह एक बार फिर से सोनू की तलाश शुरू की तो एनसीआर माइनर के किनारे उसका शव पड़ा हुआ मिला। ट्रैक्टर माइनर में गिरा हुआ था। उधर इसकी सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की। फिलहाल पुलिस ने द्वारा इस संबंध में पोस्टमार्टम की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मृतक चार बच्चों का पिता था।