फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Body of a person found in Rewari Kheda Minor, murder suspectedBody of a person found in Rewari Kheda Minor, murder suspected

Jhajjar-Bahadurgarh News: रिवाड़ी खेड़ा माइनर में मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Body of a person found in Rewari Kheda Minor, murder suspectedBody of a person found in Rewari Kheda Minor, murder suspected
-फोटो 51 : बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी। संवा
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़-बेरी मार्ग पर स्थित रिवाड़ी खेड़ा गांव के पास से गुजर रही माइनर में एक व्यक्ति का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने व्यक्ति की हत्या करके शव माइनर में फेंका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल में भिजवाया। मृतक व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के गांवों समेत काफी प्रयास किए, लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी। शव चार-पांच दिन पुराना है।
विज्ञापन


आसौदा थाना पुलिस को रविवार की सुबह सूचना मिली कि रिवाड़ी खेड़ा गांव के पास से गुजर रही माइनर में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को माइनर से बाहर निकाला गया। मृतक व्यक्ति की उम्र 35-40 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। मुंह पर चोट के निशान हैं। वहीं गले पर कपड़ा बंधा हुआ है। इससे हत्या की आशंका कहीं ज्यादा गहरा रही है।
विज्ञापन

ज्यादा दिनों तक माइनर में पड़ा रहने से शव सड़ चुका है। पुलिस कई बिंदुओं को लेकर जांच कर रही है, लेकिन जब तक शव की शिनाख्त नहीं हो जाती। तब तक शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को हत्या का शक इसलिए हो रहा है क्योंकि मृतक के मुंह और शरीर पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




रिवाड़ी खेड़ा माइनर में एक व्यक्ति का शव मिला है। हत्या की आशंका हो सकती है। फिलहाल शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। मौत का असल कारण पोस्टमार्टम होने के बाद ही पता चल सकेगा।

-अमित कुमार, एसएचओ, थाना आसौदा, बहादुरगढ़।



-फोटो 51 : बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी। संवाद



--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed