{"_id":"5e60027c8ebc3ef40f50bedc","slug":"board-exam-jhjhar-news-rtk545467430","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं कक्षा की परीक्षा में पकड़े 9 नकलची, तीन पर्यवेक्षक रिलीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं कक्षा की परीक्षा में पकड़े 9 नकलची, तीन पर्यवेक्षक रिलीव
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र के साथ लगते पार्क से नकल डालने आए युवकों को खदेड़ती पुलिस।
- फोटो : Jhjhar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गई हैं। लेकिन नकल पर नकेल नहीं लग पा रही है। बोर्ड के प्रयासों के बाद भी नकल निरंतर जारी है। परीक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अनुचित सामग्री का प्रयोग करते हुए 9 नकलची पकड़े गए। इनमें दो परीक्षार्थियों के प्रतिरूपण के केस भी दर्ज किए गए हैं। जबकि दो परीक्षा केंद्रों से तीन पर्यवेक्षकों को ड्यूटी में कोताही बरतने पर रिलीव कर दिया गया है। जिला में दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए बोर्ड की तरफ से 60 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर 13574 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर भी बाहरी हस्तक्षेप दिखाई दे रहा है। पुलिस के जवानों को बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर तैनात किया गया है। वहीं पुलिस की पीसीआर भी परीक्षा केंद्रों के आसपास चक्कर लगाती रहती हैं।
ड्यूूटी में कोताही करते तीन पर्यवेक्षक पकड़े
सामाजिक अध्ययन विषय की परीक्षा के दौरान जिला भर के परीक्षा केंद्रों पर जिला प्रशासन और बोर्ड की तरफ से गठित किए गए उड़न दस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भदानी पर नियुक्त पर्यवेक्षक गीता रानी, पीजीटी रावमावि महराना व श्याम सुंदर कौशिक, संस्कृत अध्यापक, रावमावि अमादलपुर को ड्यूटी पर कोताही बरतने पर कार्यभार मुक्त किया गया और इसी केंद्र से अनुक्रमांक 1820621099 एवं 2020620111 के प्रतिरूपण के केस दर्ज किए गए। जबकि परीक्षा केंद्र रावमावि माछरौली पर नियुक्त पर्यवेक्षक गणेश, प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र, रावमावि भदानी को भी कार्यभार मुक्त किया है। जिला शिक्षा अधिकारी के उड़न दस्ते ने छुछकवास के परीक्षा केंद्र पर एक नकलची सहित 9 परीक्षार्थियों के यूएमसी बनाए गए हैं।
जिला में विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा करते हुए उड़न दस्तों ने 9 यूएमसी बनाए हैं। नकल रहित परीक्षा के लिए विभाग व बोर्ड की तरफ से पर्यास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
- सुनीता देवी, जिला शिक्षा अधिकारी, झज्जर।

नकल डालने के लिए परीक्षा केंद्र की दीवार पर चढ़े युवक।- फोटो : Jhjhar