साल्हावास। गुरुजी अमूल्या आयुर्वेदा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खानपुर व शहीद भगत सिंह ब्लड सेंटर झज्जर के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 90 लोगों ने पंजीकरण करवाया जिसमें से 83 लोग रक्त के योग्य पाए गए। इस दौरान मुख्य अतिथि कृष्ण अखाड़ा के संचालक पहलवान कृष्ण पहलवान, पार्षद शिवकुमार खोरडा, वैध राजेश जांगडा रहे। वशिष्ठ अतिथि चिकित्सक अधिकारी डॉ. रीतिका यादव ब्लॉक समिति सदस्य अमित गहलोत रहे। कृष्ण पहलवान ने कहा कि रक्तदान करने से दिल की सेहत में सुधार होता है। दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा कम होता है। मौके पर अध्यक्ष डाॅ. अनिल, सरपंच कृष्ण कुमार, सचिन देशवाल, जयवीर, दीप कुमार, मोनू शर्मा, दीपक, प्रीतम सिंह, विशाल मौजूद रहे।