फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   blood donation camp

रक्त का कोई दूसरा विकल्प दुनियां में नहीं, रक्त की पूर्ति केवल रक्त से ही होती है

Sun, 14 Jun 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
blood donation camp
रक्तदाता को बैच लगाते मुख्यातिथि। - फोटो : Jhjhar
रक्तदान महादान है। आज तक इसका कोई दूसरा विकल्प दुनियां में नहीं मिला है। रक्त की कमी केवल रक्त से ही पूरी होती है। सामान्य दिनों में तो रक्त की कमी बहुत कम होती है। लेकिन कोरोना संक्रमण की संकट की घड़ी में रक्त की कमी को पूरा करना एक बड़ी उपलब्धि है। यह बात विश्व रक्तदान शिविर में मुख्यातिथि सदर पुलिस थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कही। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से जिला रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सामान्य अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित किए गए शिविर में 51 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर पुलिस थाना प्रभारी राजेश कुमार व ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर इंदिरा हसीजा ने रिबन काट कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य राजवीर सिंह दहिया व द हाइट्स स्कूल के संचालक नविंद्र सिंह ने की। वहीं मुख्यातिथि ने स्वयं भी रक्तदान किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राजेश कुमार ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन कर एक बड़ा महान कार्य किया है। इस संकट की घड़ी में जहां लोग कोरोना वायरस के चलते घरों में ही रह रहे हैं और रक्तदान शिविर केवल अस्पताल से बाहर आयोजित करने की अनुमति नहीं है। ऐसी परिस्थिति में भी अमर उजाला फाउंडेशन व जिला रेडक्रॉस सोसायटी की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन कर एक सराहनीय का कार्य किया है। क्योंकि फिलहाल ब्लड बैंकों में रक्त की कमी चल रही है और इस कमी को पूरा करने के लिए उजाला फाउंडेशन व जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से विश्व रक्तदान दिवस पर एक सराहनीय प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

डॉक्टर इंदिरा हसीजा का कहना है कि फिलहाल रक्त की कमी के चलते रक्त दाताओं को बुलाकर रक्तदान करवाया जा रहा था। लेकिन कोरोना वायरस के चलते जिले में अस्पताल से बाहर कोई कैंप नहीं लगाया जा रहा है। जब कैंप लगाए जा हे थे तो उस समय रक्त की कमी नहीं होती थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से कुछ परेशानी अवश्य आई है। लेकिन अब रक्त की डिमांड भी बढ़ने लगी है और डोनर भी आने लगे हैं। उनका कहना है कि रक्त के मामले में जिले की स्थिति अन्य जिलों से बेहतर है। झज्जर में फिलहाल तक दूसरे जिलों से रक्त मंगवाने की स्थिति नहीं बनी है। अगर किसी ग्रुप का रक्त खत्म हो जाता है तो उस ग्रुप के रक्तदाताओं को बुलाकर रक्तदान कराया जाता है। इस अवसर पर रेडक्रॉस सहायक सचिव डोली रानी, हेल्थ एजुकेटर दीपक सहित अन्य रक्तदाता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदान शिविर में सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन व हरियाणा राज्य रक्त संचार परिषद् की तरफ से प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं परिषद की तरफ से महिला रक्तदाता रिचा शर्मा को भी सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि को भी स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

विश्व रक्तादान दिवस पर रक्तदान करते रक्तदाता।

विश्व रक्तादान दिवस पर रक्तदान करते रक्तदाता।- फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed