{"_id":"5712a4804f1c1b70704a6cd2","slug":"blood-donation-blood-donation-camp-in-jhajjar-blood-donation-at-sbp-new-building-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी की जान बचाता है शिविर में किया रक्तदान ः भुक्कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी की जान बचाता है शिविर में किया रक्तदान ः भुक्कल
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Sun, 17 Apr 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
रक्तदान शिविर
- फोटो : bureau
पिछले दिनों हुई आगजनी की घटनाओं के कारण क्षतिग्रस्त हुई पटियाला बैंक को दूसरे बिल्डिंग में शिफ्ट करने के अवसर पर बैंक कर्मियों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया गया। मुख्यअतिथि के रूप में विधायक गीता भुक्कल व विशिष्ट अतिथि एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने शिरकत की। इस बारे में जानकारी देते हुए पटियाला बैंक कर्मियों ने बताया कि बैंक को नई बिल्डिंग को रोहतक रोड़ पर शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
स्थानीय बाल भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया जा रहा है। रक्तदान शिविर का आयोजन कर पटियाला बैंक को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। इस रक्तदान शिविर के आयोजन में रेडक्रास सोसाइटी के सदस्यों ने अपना पूरा सहयोग दिया है। रक्तदान शिविर में शनिवार को कुल मिलाकर 33 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया है। विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि रक्तदान महादान है और कहा कि जो रक्त इस शिविर के माध्यम से एकत्रित हुआ है वह रक्त किसी की भी जान बचाने के काम आ सकता है।
विज्ञापन
हवासिंह के जज्बे को सभी ने सराहा
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान आगजनी का शिकार बने स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के नये भवन का शनिवार को उद्घाटन हुआ तो कार्यक्रम में मौजूद बैंक के गार्ड हवा सिंह सबके आकर्षण का केंद्र बने रहे। जिस प्रकार शारीरिक अक्षमता के बावजूद उन्होंने बहादुरी के साथ बैंक में रखे करोड़ों रुपये और लॉकरों को लुटने से बचाया था, हर कोई उसकी तारीफ करता नजर आया। बैंक के नये भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में तबीयत खराब होने के बावजूद शामिल हुए हवा सिंह के साहस को बैंक अधिकारियों ने जमकर सराहा। कार्यक्रम के दौरान हवासिंह के परिजन भी मौजूद रहे। वहीं जब बैंक अधिकारियों ने हवा सिंह के साहस की प्रशंसा की तो उस दिन के खौफनाक मंजर को याद कर हवासिंह भावुक हो गए। गौरतलब है कि हवा सिंह के साहस की प्रशंसा पूर्व में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री राव इंद्रजीत भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
बैंक करेगा सम्मान
शाखा प्रबंधक राजेश पाहूजा ने कहा कि हवा सिंह की बहादुरी और दिलेरी का जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम ही है। उन्होंने बताया कि बैंक स्तर पर एक कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किए जाने की योजना है। अभी हवा सिंह के स्वास्थ्य कारणों से ऐसे किसी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा रहा है, लेकिन भविष्य में शीघ्र ही एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मान प्रदान किया जाएगा। इससे पूर्व स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के नये भवन का उद्घाटन प्रबंध निदेशक रमेश ने किया।