फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Blockade on Delhi border, 13 blocks put up

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली सीमा पर नाकाबंदी, 13 नाके लगाए

Sun, 11 Aug 2024 02:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Blockade on Delhi border, 13 blocks put up
बहादुरगढ़। स्वतंत्रता दिवस समारोह व रिहर्सल को देखते हुए पुलिस अलर्ट पर है। दिल्ली सीमा पर चाैकसी बढ़ा दी गई है। सीमाओं पर विभिन्न स्थानों पर 13 विशेष नाके लगाए गए हैं। नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर रखने व हर पल सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। वाहनों को जांच के बाद निकाला जा रहा है। दिल्ली सीमा के साथ लगते सभी मार्गों पर विशेष नाकाबंदी करके कामर्शियल वाहनों को 12 अगस्त की रात्रि 10 बजे से झज्जर से दिल्ली की तरफ जाने से रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीसीपी मयंक मिश्रा ने कहा कि राजधानी दिल्ली से सटी सीमा पर विशेष नाके लगाकर कड़ी चौकसी रखी जा रही है। दिल्ली की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर विशेष नाकाबंदी करके प्रत्येक व्यक्ति तथा वाहन की गहनता से जांच की जा रही है। सीमा पर लगे नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को आने जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की तरफ मोड़ा जाएगा।

डीसीपी मयंक मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने वाले आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह तथा समारोह से पूर्व रिहर्सल के मद्देनजर व्यवस्थाओं को शांतिपूर्वक बनाए रखने के लिए दिल्ली के साथ लगती सीमा पर 13 विशेष नाके लगाए गए हैं। नाकों पर प्रत्येक वाहन की गहनता से जांच करने तथा भारी कामर्शियल वाहनों का दिल्ली में प्रवेश को रोकने बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। नाकों पर तैनात कर्मचारियों को कहा गया है कि बॉर्डर पर आने वाले प्रत्येक वाहन तथा व्यक्ति की गहनता से जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल से भारी वाहनों का मार्ग बदलेगा
डीसीपी मयंक मिश्रा द्वारा 12 अगस्त को रात्रि 10 से 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक तथा 14 अगस्त को रात्रि 10 बजे से 15 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम के समापन तक दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहनों के मार्ग को बदलने के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।



इन स्थानों पर लगाए हैं नाके

1. कानोंदा कुलासी टी पॉइंट कुतुबगढ़ पंजाब खोड़ रोड दिल्ली

2. कानोंदा से जोंती रोड दिल्ली

3. जरदकपुर से मुंडेला दिल्ली

4. बादली से ढांसा बॉर्डर दिल्ली

5. बालोर मोड से झाड़ोदा कैर मुंडेला दिल्ली

6. परनाला से निजामपुर दिल्ली

7. गुभाना से बाकरगढ़ दिल्ली

8. देवरखाना लोहट से गालिबपुर दिल्ली

9. बहादुरगढ़ से नजफगढ़ रोड झाड़ौदा बॉर्डर दिल्ली

10. सेक्टर-9 बोर्ड बहादुरगढ़
11. बामनोली से निजामपुर मोड़ दिल्ली

12. आसौदा केएमपी स्टार्टिंग पॉइंट रोहतक बहादुरगढ़ रोड आसौदा
13. जाखोड़ा मोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed