{"_id":"8dcc593110b3a3b6b049e85e8f9f2b77","slug":"bjp-supported-candidates-beat-inld-dipendra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-इनेलो के समर्थित प्रत्याशियों को हराएं : दीपेंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-इनेलो के समर्थित प्रत्याशियों को हराएं : दीपेंद्र
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव में भाजपा-इनेलो की मिलीजुली सरकार द्वारा समर्थित प्रत्याशियों को हराएं। कांग्रेस फिलहाल अपने सिंबल पर किसी प्रत्याशी को चुनाव नहीं लड़ा रही, लेकिन ईमानदार व मेहनती छवि के लोगों को समर्थन दिया जाएगा।
विज्ञापन
रविवार को जिले में आए रोहतक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने लोगों से यह बातें कही। उन्होंने कहा कि अगर अन्य पार्टियां पंचायत चुनाव अपने सिंबल पर लड़ती हैं तो कांग्रेस भी इस पर विचार करेगी।
विज्ञापन
दीपेंद्र एक धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सांसद ने सरकार को आडे हाथ लेते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा व इनेलो की संगठित सरकार चल रही है।
विज्ञापन
इसके बावजूद भी सरकार प्रदेश में सुचारू रूप से काम नहीं कर पा रही है। सांसद ने कहा कि सरकार ब्यूरोक्रेसी पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है।
सरकार सुचारू रूप से प्रदेश में ब्यूरोक्रेसी नहीं चला पा रही है। जिसके कारण विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव के समय जो वादे किए थे, उनमे से एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई है।
झाड़ली प्लांट की बिजली को बाहर भेजे जाने के सरकार के फैसले पर दीपेंद्र ने कहा कि ये प्लांट कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की जनता को बिजली प्रदान करने के लिए लगाए गए थे ना कि बाहर बिजली भेजने के लिए।
उन्होंने कहा कि वो किसी भी सूरत में प्लांट की बिजली प्रदेश से बाहर नही जाने देंगे। इसके विरोध में पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा सहित कांग्रेस के तमाम नेता 5 जनवरी को झाड़ली पावर प्लांट के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे।