फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   BJP state president said: INLD DNA does not match with Congress

BJP प्रदेशाध्यक्ष बोले: इनेलो का DNA कांग्रेस से मेल नहीं खाता, भाजपा के साथ आ सकती है, कांग्रेस के साथ नहीं

Sun, 09 Apr 2023 11:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 09 Apr 2023 11:12 PM IST
सार

ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि इनेलो भाजपा के साथ आ सकती है, कांग्रेस के साथ कतई नहीं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने गांव डीघल में भाजपा कार्यालय का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
BJP state president said: INLD DNA does not match with Congress
डीघल गांव में कार्यालय के शुभारंभ पर पहुंचे ओम प्रकाश धनखड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के विपक्ष को एकजुटता के संदेश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा है कि इनेलो का डीएनए कांग्रेस से मेल नहीं खाता। इनेलो भाजपा के साथ आ सकती है, कांग्रेस के साथ कतई नहीं। धनखड़ डीघल गांव में कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि हरियाणा के किसान विपक्ष के बहकावे में आकर फसलों पर ट्रैक्टर न चलाएं। किसानों की कर्जमाफी का वादा कर एमपी और राजस्थान में सत्ता हथियाने वाले बाद में अपने वादे से मुकर गए। अपने राज में किसानों को ढाई-ढाई रुपये के चेक देने वाले कांग्रेसी 50 हजार रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा को शहरी पार्टी कहने वालों का भ्रम अब दूर हो जाना चाहिए। गांव-गांव भाजपा कार्यालय खुल रहे हैं। पन्ने तक भाजपा संगठन का विस्तार हो चुका है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने रविवार को क्षेत्र के बड़े गांव डीघल में खोले गए पार्टी कार्यालय का शुभारंभ करते हुए यह बातें कहीं। इस अवसर पर गांव व आस-पास के सैकड़ों युवाओं ने भाजपा में आस्था प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में आज पांच लाख सक्रिय कार्यकर्ताओं का संगठन तैयार
धनखड़ ने कहा कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालते ही उन्होंने हरियाणा भाजपा के संगठन को गुजरात व मध्य प्रदेश की तर्ज पर पन्ने तक पहुंचाने की सोच के साथ कार्य शुरू किया था। पार्टी के बड़े नेताओं का मार्गदर्शन व आशीर्वाद मिलता रहा और कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत प्रदेश में आज पांच लाख सक्रिय कार्यकर्ताओं का संगठन तैयार हो चुका है। अब इसे और आगे बढ़ाया जाएगा। धनखड़ ने कहा कि भाजपा सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। केंद्र सरकार सबका साथ-सबका विकास की नीति पर चलती है और भाजपा संगठन सेवा भाव से जनसरोकारों से जुड़े कार्य करते हुए आगे बढ़ता है।


विशेष गिरदावरी करवाकर किसानों को जल्द मुआवजा दिया जाएगा
धनखड़ ने कहा कि बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। हरियाणा की भाजपा नीत सरकार किसानों के साथ खड़ी है। विशेष गिरदावरी करवाकर किसानों को जल्द राहत के लिए मुआवजा दिया जाएगा। कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, पूर्व चेयरमैन मनीष नंबरदार, अमित अहलावत सहित पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed