फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   BJP State President OP Dhankhar said that the Congress stronghold collapsed due to the victory of BJP in Jhajjar-Sonipat

Haryana Municipal Election: 'झज्जर-सोनीपत में खिला कमल, ढह गया कांग्रेस का गढ़'

Wed, 22 Jun 2022 09:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 22 Jun 2022 09:53 PM IST
सार

नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ को बधाई दी है। कांग्रेस के फ्री हैंड वालों को जनता जर्नादन ने हैंड्स फ्री कर दिया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले की जाटलैंड में हुड्डा का राजनीतिक गढ़ ढह रहा है।

विज्ञापन
BJP State President OP Dhankhar said that the Congress stronghold collapsed due to the victory of BJP in Jhajjar-Sonipat
भाजपा के नव निर्वाचित अध्यक्ष जिले सिंह प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ को बधाई देते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा भाजपा प्रधान ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा है कि शहरी निकाय आम चुनाव में झज्जर की दोनों और सोनीपत जिले की तीनों सीटों पर कमल खिला है। झज्जर, बहादुरगढ़, गोहाना, कुंडली, गन्नौर में कमल खिलाकर जनता ने कांग्रेस में फ्री हैंड का दावा करने वालों के हैंड फ्री कर दिए हैं। भाजपा की बड़े अंतर से जीत और कांग्रेस के तीसरे स्थान तक खिसकने से तस्वीर साफ हो गई है कि जाटलैंड में हुड्डा का राजनीतिक गढ़ ढह रहा है और पिछले विधानसभा चुनाव के बाद कमल का जोरदार कमबैक हुआ है। बुधवार को झज्जर से नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष जिले सिंह सैनी ने प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया और उन्हें जीत की बधाई दी। 

विज्ञापन


ओपी धनखड़ ने कहा कि झज्जर में भाजपा उम्मीदवार जिले सिंह सैनी को 10 हजार 711 वोट मिले जबकि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को केवल 4587 मत मिले, बहादुरगढ़ में भाजपा प्रत्याशी सरोज राठी को 27 हजार 415 जबकि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार रामभतेरी खत्री को 18305 वोट मिले, गन्नौर में भाजपा प्रत्याशी को 10 हजार 438 के मुकाबले कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को केवल 4328 मत मिले। गोहाना व कुंडली में कांग्रेस की बुरी हार हुई और तीसरे स्थान पर रही। राज्यसभा चुनाव की हार और अब शहरी निकायों की हार से साफ हो गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का राजनीतिक ग्राफ ढलान पर है।
विज्ञापन


   
जाटलैंड के गढ़ जींद में भी कमल खिला और कैथल सहित अन्य जाट प्रभावित क्षेत्रों में कमल खिलने से विरोधियों का यह भ्रम अब टूट जाना चाहिए कि जाटलैंड में कमल कमजोर है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा चुनाव हारी पर हिम्मत नहीं हारी, पूरे जोश व जज्बे के साथ खड़ी हुई और सीधे आमजन के सरोकारों के साथ जुड़ गई, दूसरी तरफ कांग्रेस आपसी कलह में फंसी रही। भाजपा की सरकार और संगठन की मेहनत का परिणाम रहा कि दो वर्ष में ही झज्जर और सोनीपत में कांग्रेस के गढ़ को ध्वस्त करते हुए कमल खिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनखड़ ने इस जीत का श्रेय जनता के समझदारी भरे फैसले, मोदी-मनोहर सरकार की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया। उन्होंने भाजपा की रीति-नीति में विश्वास जताने के लिए जनता का आभार प्रकट किया। धनखड़ ने कहा कि हमारी छोटी सरकारें भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed