{"_id":"6423418718b5237f20061f12","slug":"bjp-leader-identified-the-accused-of-robbery-jhjhar-news-c-17-1-107394-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: भाजपा नेता ने लूट के आरोपियों को पहचाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: भाजपा नेता ने लूट के आरोपियों को पहचाना
Wed, 29 Mar 2023 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 29 Mar 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गुलशन ठेकेदार से हथियार के बल पर पिटाई करते हुए ब्रेजा गाड़ी लूटने के मामले में सीआईए-2 ने आरोपी गांव सलीमसर माजरा निवासी विशाल, गोरड़ निवासी साहिल को गिरफ्तार किया था। जिनकी मंगलवार को न्यायालय में शिनाख्त परेड करवाई गई। इस दौरान घायल गुलशन ठेकेदार ने युवकों की पहचान की। दोनों को दो दिन के रिमांड पर लिया है। जिससे वारदात में प्रयुक्त हथियारों व बाइक को बरामद किया जा सके।
17 मार्च को भाजपा नेता गुलशन ठेकेदार से हथियार के बल पर बाइक सवार तीन युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, जिसके बाद युवकों से लूटी गई ब्रेजा गाड़ी को भी बरामद कर लिया था। वहीं दो दिन पहले सीआईए-2, सोनीपत की टीम ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया था। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल था, जिसे बाल सुधार गृह में भेज दिया गया। अन्य दो आरोपी विशाल व साहिल की न्यायालय में भाजपा नेता के समक्ष शिनाख्त परेड करवाई गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दो रिमांड पर लिया है।