फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   BJP launched membership campaign in Nilothi village

Jhajjar-Bahadurgarh News: भाजपा ने निलौठी गांव में चलाया सदस्यता अभियान

Mon, 04 Nov 2024 04:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 04 Nov 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
BJP launched membership campaign in Nilothi village
-फोटो 61 : गांव निलौठी में लोगों को संबोधित करते भाजपा नेता दिनेश कौशिक।
बहादुरगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 कार्यक्रम के तहत रविवार को गांव निलौठी में सदस्यता अभियान चलाया गया। यह अभियान भाजपा नेता दिनेश कौशिक की अगुवाई में चलाया गया। अभियान के तहत 300 नए सदस्य बनाए गए।
विज्ञापन

भाजपा नेता दिनेश कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सदस्यता अभियान 2024 शुरू किया गया है, इसके तहत आमजन को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिला सकते हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में अवगत कराते हुए पार्टी से जोड़ने का काम करें। भाजपा नेता कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व में यह सदस्यता अभियान चलाया गया है। अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव बूथ स्तर पर लोगों को सदस्यता दिलाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोक कल्याणकारी योजनाओं से प्रेरित होकर हर वर्ग के लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इस मौके पर बहादुरगढ़ विधानसभा प्रभारी दिनेश शेखावत, नरेश भारद्वाज, टीनू शर्मा, सोन छिकारा, भानू, रवि, अमन यादव, रविंद्र, सुनील यादव, दीपक दलाल, राम अहवात, गांव निलौठी से लाला सरपंच, पोली, काली, चेतन, अमित, नवीन, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed