{"_id":"66e3609843333cc3520981c4","slug":"bjp-government-has-given-employment-to-the-youth-kaptan-singh-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-113657-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार ने युवाओं को दिया रोजगार : कप्तान सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार ने युवाओं को दिया रोजगार : कप्तान सिंह
Fri, 13 Sep 2024 03:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
12jjrp16- झज्जर। शहर में रोड शो निकालते भाजपा प्रत्याशी कप्तान बिरधाना। स्त्रोत- पार्टी
-
- 1
-
Link Copied
झज्जर। पूर्व की सरकारों में पर्ची-खर्ची, भाई-भतीजावाद और क्षेत्रवाद हावी रहता था, लेकिन भाजपा सरकार ने दस वर्ष के कार्यकाल में मेरिट के आधार पर युवाओं को रोजगार दिया। इस कारण लोगों का भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।
यह बातें झज्जर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कप्तान सिंह बिरधाना ने वीरवार को विभिन्न गांवों का दौरे के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास चुनाव में कोई मुद्दा ही नहीं है। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता केवल लोगों को बरगलाने का कार्य कर रहे हैं, जबकि भाजपा ने अपने कार्यकाल में सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किए।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा एक हरियाणवी एक का नारा देते हुए सभी वर्गों के लिए समान रूप से कार्य करवाए हैं, जबकि कांग्रेस राज में दलितों पर हुए अत्याचार किसी से छिपे नहीं है। उन्होंने कांग्रेस के हरियाणा मांगे हिसाब अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अपने दस वर्षों के कार्यकाल में हुई भर्तियों का हिसाब दे कि कितनी योग्यता के आधार पर नौकरी दी और कितनों को क्षेत्रवाद और भाई भतीजावाद के आधार पर नौकरी मिली।