फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   BJP formed government by stealing votes: Hooda

वोट चोरी कर भाजपा ने बनाई सरकार : हुड्डा

Tue, 25 Nov 2025 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 25 Nov 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
BJP formed government by stealing votes: Hooda
फोटो: 40: सोनीपत के सेक्टर-15 में पत्रकारवार्ता करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, स
सोनीपत। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे देश ने देखा है कि भाजपा ने वोट चोरी करके सरकार बनाई है। दावा किया कि वोटिंग खत्म होने के बाद मतगणना तक हर दिन वोट प्रतिशत बढ़ता गया, जिससे यह साफ है कि चुनावी प्रक्रिया के साथ छेड़छाड़ हुई है।
विज्ञापन


सेक्टर-15 स्थित पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार के निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लाखों फर्जी वोट बनाकर जनादेश को झूठे बहुमत में बदल दिया गया। यदि चुनाव आयोग निष्पक्ष है, तो उसके खिलाफ लगे आरोपों का जवाब भाजपा नेता क्यों दे रहे हैं। राहुल गांधी की तरफ से पेश किए गए साक्ष्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा इसका गवाह है कि किस तरह एक महिला के नाम पर कई-कई वोट बनाकर लोकतंत्र के जनादेश को लूटा गया।
विज्ञापन


किसानों के मुद्दों पर उन्होंने केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि एमएसपी की गारंटी को लेकर सरकार की तरफ से किए जा रहे दावे कोरी बकवास हैं। धान घोटाला सैकड़ों नहीं, बल्कि हजारों करोड़ रुपये का है। यदि निष्पक्ष जांच हो तो पूरा सच सामने आ जाएगा। भाजपा ने सत्ता में आते ही अपने चुनावी घोषणा पत्र को किनारे रख दिया। ऐसे में उससे विकास की उम्मीद करना बेमानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास का नारा अब केवल कागजों में सिमटकर रह गया है। साथ ही प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि भाजपा के राज में अपराध बढ़े हैं और पुलिस व्यवस्था चरमराई है। इंडिया जस्टिस की रिपोर्ट सरकार की नाकामी को उजागर करती है जबकि पुलिस विभाग में हजारों पद खाली होने से हालात और बदतर हो गए हैं।


प्रदेश के लिए गौरव की बात जस्टिस सूर्यकांत बने सीजेआई
पूर्व मुख्यमंत्री ने देश के नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है कि राज्य से जुड़े न्यायाधीश देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचे हैं।


यह रहे मौजूद

उनके साथ सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक इंदुराज नरवाल, पूर्व राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र सिंह, जयवीर सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमल दिवान व संजय दहिया, बिजेंद्र आंतिल, मनोज रिढ़ाऊ, सुरेंद्र छिक्कारा, ललित पंवार, अमनदीप शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed