{"_id":"617c54df8f76a93f2d7efc29","slug":"bikers-deth-in-road-accident-jhjhar-news-rtk628504060","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत.
विज्ञापन
गांव डीघल में बाबा मोहजमा मोड़ के पास कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गांव डीघल निवासी अनिल पुत्र सुखीराम रोहतक शहर में पेट्रोल पंप नौकरी करता था। वीरवार को सुबह अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव
डीघल से रोहतक की तरफ जा रहा था। जब वह डीघल मार्ग पर बाबा मोहजमा मोड़ पर पहुंचा तो रोहतक की तरफ से आ रही कार ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। बाइक सवार अनिल को टक्कर लगने के बाद घायल अवस्था में डीघल सीएचसी में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई एमएस रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान वीरवार रात को अनिल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शुक्रवार को रोहतक पीजीआई एमएस में शव का पोस्टमार्टम करवाया।
गांव डीघल में बाबा मोहजमा मोड़ के पास बाइक व कार की टक्कर में बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
- कृष्ण कुमार, चौकी प्रभारी, डीघल।