{"_id":"638a3f3a03c9df3fcd6af9da","slug":"biker-died-in-road-accident-jhjhar-news-rtk6652286118","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार हलवाई की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार हलवाई की मौके पर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर- साल्हावास। रात करीब दस बजे मातनहेल गांव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें मोटर साइकिल चालक को काफी गंभीर चोटें आई, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मोटर साइकिल चालक मारोत से अपने घर कोसली जा रहा था, जब मातनहेल गांव के समीप पहुंचा तो उसकी मोटरसाइकिल को ट्रक ने टक्कर मार दी। मृतक युवक की पहचान कृष्ण उर्फ बंटी पुत्र दयाल सिंह उम्र 32 साल के रूप में हुई है। जोकि पेशे से हलवाई का काम करता था। मृतक कृष्ण के बड़े भाई राकेश ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वह कोसली रेलवे स्टेशन के समीप हैप्पी कॉलेज के पास रहते हैं। राकेश व उसका छोटा भाई कृष्ण अलग-अलग मोटर साइकिल पर सवार होकर अपने घर से निकले थे। जब वे मातनहेल के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जब राकेश अपने भाई के पास पहुंचा तो उसके सिर में काफी चोटें आई हुई थीं। जिनसे काफी खून सड़क पर बह चुका था और कृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मातनहेल चौकी पुलिस ने परिजनों के बयान पर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
रात के समय में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। ट्रक चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार है। आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
- सुरेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, मातनहेल चौकी।
विज्ञापन
रात के समय में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। ट्रक चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार है। आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
- सुरेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, मातनहेल चौकी।