फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bike riding miscreants took away the mangalsutra of a woman who was drinking juice

महिला के गले से मंगलसूत्र तोड़कर फरार हुए बाइक सवार

Mon, 11 Apr 2022 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants took away the mangalsutra of a woman who was drinking juice
शहर के परशुराम रोड पर सब्जी मंडी के पास शनिवार शाम जूस पी रही महिला से दो बाइक सवार दो युवक मंगलसूत्र झपटकर ले गए । सरेशाम हुई वारदात से दहशत पसर गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-2 निवासी प्रिया पत्नी निशांत अरोड़ा ने बताया कि वह शनिवार की शाम को अपनी स्कूटी पर सवार हो फल खरीदने के लिए सब्जी मंडी आई थी। प्यास लगी तो मुख्य जलघर के पास गन्ने के कोल्हू वाले से गन्ने का जूस पीने लगी। इसी दौरान सब्जी मंडी की तरफ से दो युवक बाइक से आए और उसके गले का मंगलसूत्र पीछे से तोड़कर भाग गए। वह मोटर साइकिल का नंबर नहीं देख सकी। उन लड़कों को पीछे से देखा तो उनमें से एक ने हरे रंग की कमीज और दूसरे ने चेकदार लाल रंग की कमीज पहनी हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने प्रिया की शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
शहर में छीनाझपटी की वारदात लगातार बढ़ रही है। बाइक पर सवार होकर झपटमार कभी महिलाओं के गले से सोने की चेन तो कभी राहगीरों से मोबाइल फोन झपट ले जाते हैं। सेक्टर-6 निवासी आर्य हरिओम ने कहा कि पुलिस को एकांत वाली सड़कों पर गश्त बढ़ानी चाहिए। ताकि इस तरह की वारदातों पर रोक लग सके और महिलाएं आसानी से बेखौफ होकर बाजारों में खरीददारी के लिए घर से बाहर आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज भी चेक की जाएगी।
जयभगवान, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed