फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bike riders injured in the grip of abandoned animals fighting on the road.

सड़क पर लड़ रहे लावारिस पशुओं की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

Mon, 07 Sep 2020 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bike riders injured in the grip of abandoned animals fighting on the road.
शहर में दिल्ली-रोहतक रोड पर रेलवे रोड के निकट बैठे लावारिस पशु। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। शहर की ऐसी कोई सड़क नहीं है जिस पर लावारिस पशुओं का जमावड़ा न रहता हो। दिन हो या रात इनके आसपास से निकलते समय वाहन चालकों को काफी सतर्क रहना पड़ता है। पुरानी कोर्ट के सामने लड़ रहे लावारिस पशुओं की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आए दिन इन लावारिस पशुओं के कारण कोई न कोई वाहन चालक चोटिल हो रहा है। फिर भी प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। भाजपा सरकार भी लावारिस पशुओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

शहर में पुरानी कोर्ट के सामने, पूरे दिल्ली-रोहतक रोड पर लावारिस पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। गत दिवस पुरानी कोर्ट के सामने से एचएसआईआईडीसी की तरफ ड्यूटी के लिए जा रहे लाइनपार निवासी संदीप कुमार इन पशुओं की चपेट में आ गए। दरअसल पुरानी कोर्ट के नजदीक कई लावारिस पशु आपस में भिड़ रहे थे और संदीप अपनी बाइक से जा रहे थे। उसी दौरान लड़ते-लड़ते पशु उसकी तरफ बढ़े और उसको टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया और उसे शहर के कई अंगों पर चोटें आई। इससे उसे काफी नुकसान हुआ। संदीप ने प्रशासन से मांग की है कि इन पशुओं का समाधान किया जाए, ताकि आमजन इनकी चपेट में न आए। गौरतलब है कि पिछले दिनों भी रेलवे रोड पर रात के समय करीब 11 बजे दो सांड़ आपस में लड़ रहे थे। इनकी चपेट में एक व्यक्ति आ गया था और उसकी मौत ्हो गई थी। अब ये लावारिस पशु शहरवासियों के लिए न केवल खतरनाक साबित हो रहे हैं बल्कि लोगों को इनके नजदीक से निकलने में भी काफी डर पैदा हो रहा है।
विज्ञापन

यहां लगा रहता है जमावड़ा
चाहे रोहतक-दिल्ली रोड हो, नजफगढ़ रोड, बालौर रोड, बादली रोड, झज्जर रोड पर सब्जी मंडी, रेलवे रोड या फिर नाहरा-नाहरी रोड सभी मार्गों पर पशुओं का जमावड़ा रहता है। ऐसा नहीं है कि ये पशु दिल्ली-रोहतक रोड पर बने डिवाइडर पर भी नजर आते हों, ये सड़क के बीचों-बीच बैठे रहते हैं। इससे वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खास बात तो यह है कि नगर परिषद कार्यालय के सामने ही यह पशु एक-दो नहीं बल्कि 20 से 25 की संख्या में रहते हैं, लेकिन इन्हें यहां से हटाने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed