{"_id":"6574afd2fd5fdd2cf60a4f29","slug":"bike-rider-snatches-students-mobile-and-runs-away-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-4129-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: छात्रा का मोबाइल झपटकर फरार बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: छात्रा का मोबाइल झपटकर फरार बाइक सवार
Sat, 09 Dec 2023 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र में चोरी और लूट की वारदात लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को बाइक सवाल हेलमेट पहने दो बदमाशों ने छात्रा का मोबाइल झपट लिया। छात्रा ने शोर मचाया लेकिन वे फरार हो गए। पुलिस केस दर्ज कर सीसीटीवी की मदद से उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
वारदात रोहतक के ईस्माइला गांव की निवासी अंजली के साथ हुई। अंजली बहादुरगढ़ में जीएनएम की पढ़ाई करती है। शुक्रवार को भी वह शहर में आई थी। अंजली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नागरिक अस्पताल के पास बाइक पर सवार दो शख्स उसका मोबाइल फोन उस समय झपट ले गए। जब वह फोन पर अपने परिजनों से बातचीत कर रही थी। अंजली ने फोन छीनने के बाद काफी शोर मचाया, लेकिन आरोपी युवक भाग निकले। अंजली ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवकों ने हेलमेट पहना हुआ था और वह नागरिक अस्पताल की तरफ से झज्जर मोड़ की तरफ आ रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे शख्स ने झपटा मारा और मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।