फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bike rider escapes after luring an old man with ring in Jhajjar

Jhajjar: बुजुर्ग को बहला-फुसलाकर अंगूठी लेकर बाइक सवार फरार, पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया

Wed, 23 Oct 2024 03:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 23 Oct 2024 03:22 PM IST
सार

बहादुरगढ़ रोड पर विजय पंडित की परचून की दुकान पास पहुंचे तो मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति आया और उसके दादा दरियाव सिंह को किसी आफिस का पता पूछने के बहाने बातों में लगा लिया।

विज्ञापन
Bike rider escapes after luring an old man with ring in Jhajjar
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर में बहादुरगढ़ रोड पर करियाणा की दुकान के बाद बाइक सवार युवकों ने एक बुजुर्ग को बातों में लगा लिया और लाटरी निकलने के बात कहकर उसकी अंगूठी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुजावा कालोनी निवासी हरीश ने पुलिस में शिकायत दी है कि 18 अक्तूबर की सुबह उसके दादा घर से दिलावर से मिलने जा रहे थे।

विज्ञापन


वह बहादुरगढ़ रोड पर विजय पंडित की परचून की दुकान पास पहुंचे तो मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति आया और उसके दादा दरियाव सिंह को किसी आफिस का पता पूछने के बहाने बातों में लगा लिया। तभी एक ओर व्यक्ति उसका साथी भी आ गया तथा बात-बातों में बहला-फुसला कर कहने लगे बाबा आप हमारे पिता समान हो और आपकी लाटरी लग गई है। उन्होंने उसे भी बातों मे ले लिया।
विज्ञापन


उस दौरान एक तीसरा व्यक्ति भी मौके पर आ गया और बातोंं मे उनमें से एक ने अपनी अंगूठी निकालकर मोटरसाइकिल के शीशे पर लगा दी। फिर उसके दादा से कहा कि बाबा आपकी अंगूठी भी लगानी पड़ेगी। उन्होंने उसके दादा की अंगूठी दाहिने हाथ से निकलवाई तथा शीशे के लगाकर दूसरे व्यक्ति को दे दी। उक्त लोगों ने उसके दादा को बातों में लगाए रखा। कुछ देर बाद वे तीनों व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठकर भाग गए। बुजुर्ग ने यह जानकारी घर जाकर बताई। परिजनों ने तीनों की तलाश की और सीसीटीवी खंगाले, लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed