फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bike rider escapes after hitting blind young men walking in Jhajjar

Jhajjar: पैदल जा रहे दृष्टिहीन युवकों को टक्कर मार बाइक सवार फरार, एक पीजीआई रेफर, पुलिस जांच शुरू

Thu, 28 Nov 2024 09:58 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 28 Nov 2024 09:58 AM IST
सार

देर शाम एक खाटूश्याम संस्था से सेवाभाव उपरान्त चार दृष्टिहीन युवक अमन, रकेश भारती, अदलम, प्यारेलाल द्विवेदी पैदल दिल्लीगेट चौक की तरफ सिलानीगेट रास्ते से जा रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार आया और उसने इन चारों को अपनी बाइक की चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
Bike rider escapes after hitting blind young men walking in Jhajjar
झज्जर में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर में पैदल अपने गंतव्य की ओर जा रहे दृष्टिहीनों को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चार युवकों को चोट आई है। इन सभी को एम्बुलेंस के जरिए नागरिक अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


यहां एक नेत्रहीन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे स्थानीय चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। तीन का झज्जर नागरिक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। इस मामले की शिकायित स्थानीय चिकित्कसों द्वारा पुलिस के पास भी भेजी गई है। 
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार बीती देर शाम एक खाटूश्याम संस्था से सेवाभाव उपरान्त चार दृष्टिहीन युवक अमन, रकेश भारती, अदलम, प्यारेलाल द्विवेदी पैदल दिल्लीगेट चौक की तरफ सिलानीगेट रास्ते से जा रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार आया और उसने इन चारों को अपनी बाइक की चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि सभी बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे के बाद जहां आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया वहीं इन सभी नेत्रहीन को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रेफर किया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। उधर पता यह भी चला है कि हादसे के दौरान एक नेत्रहीन का मोबाईल भी गिर गया। जिसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed