फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bike rider collides with person going home with ration, dies.

राशन लेकर घर जा रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 07 Sep 2020 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bike rider collides with person going home with ration, dies.
बहादुरगढ़। आसौदा गांव में स्थित 132 केवी पावर हाउस पर कार्यरत एक व्यक्ति को बाइक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। व्यक्ति शाम के समय राशन लेकर अपने घर की ओर जा रहा था। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बिहार के सिमरी थाना बखड़ी बाजार जिला बेगुसराय निवासी मोहम्मद जिबराइल पुत्र मोहम्मद जमीर ने बताया है कि वह और उसका चचेरा भाई दोनों आसौदा गांव में स्थित 132 केवी बिजली घर में नौकरी करते हैं। गत दिवस उसका भाई मोहम्मद मनोवर उर्फ मोनू पुत्र मोहम्मद जसमुदीन और वह घर से राशन लेने के लिए निकले था। रास्ते में एक बाइक सवार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके भाई को टक्कर मार दी, जिससे वह वहीं गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक के पीजीआईएमएस रेफर कर दिया। टक्कर लगने से उसे गंभीर चोटें आई। पीजीआईएमएस में चिकित्सकों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि मोटरसाइकिल चालक टक्कर मारने के बाद मौके से वाहन सहित फरार हो गया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बाइक चालक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed