फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Big projects will soon start in Rohtak Lok Sabha constituency: MP

रोहतक लोकसभा क्षेत्र में जल्द ही बडे़ प्रोजेक्टों की होगी शुरुआत : सांसद

Sun, 10 Oct 2021 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Big projects will soon start in Rohtak Lok Sabha constituency: MP
बहादुरगढ़ से सांपला तक मेट्रो के विस्तार सहित कई बड़े प्रोजेक्टों को लेकर सांसद अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात के दौरान चर्चा की। लोकसभा क्षेत्र झज्जर, रोहतक, कोसली के विकास कार्यों को लेकर भी सांसद ने सीएम के समक्ष कई योजनाएं रखी, जिस पर सीएम ने सांसद को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। सांसद ने धान व बाजरे की खरीद को लेकर भी चर्चा की।
विज्ञापन

शनिवार को सांसद अरविंद शर्मा ने दिल्ली दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। इस दौरान रोहतक लोकसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के बारे में चर्चा की। सांसद ने मुख्यमंत्री के समक्ष बहादुरगढ़ से सांपला तक मेट्रो विस्तार प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा की और सर्वे का काम फिर से शुरू करवाने की मांग रखी, जिस पर मुख्यमंत्री सहमति जताई और कहा कि प्रोजेक्ट पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। इसके अलावा सांसद ने कोसली क्षेत्र में सामुदायिक केंद्र, सड़क निर्माण सहित कई लबिंत मामले भी रखे। झज्जर व रोहतक के विकास को लेकर भी सांसद ने सीएम के समक्ष कई योजनाएं रखी।
विज्ञापन

रेलवे से जुडे़ मामलों को लेकर सांसद ने आगामी बजट में प्रावधान करने की भी मांग की और बताया कि प्रस्तावित फर्रुख नगर से चरखी दादरी रेलवे लाइन के स्थान पर साउथ हरियाणा इकोनॉमिक रेल कॉरिडोर (फर्रूखनगर - झज्जर - चरखी दादरी - लोहारू) बनाया जाए, हरियाणा ओरबिटल रेल कॉरिडोर (सोनीपत से पलवल) की तर्ज पर पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत एचआरआई डीसी से सर्वे करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि फर्रुखनगर से लोहारू साउथ हरियाणा इकोनॉमिक रेल कॉरिडोर (वाया - झज्जर, चरखी दादरी, और बाढड़ा ) रोहतक लोकसभा के चार विधान सभाओं ( बहादुरगढ़, बादली, झज्जर, बेरी ) को फायदा पहुचाएगा इस रेल कॉरिडोर की लंबाई लगभग 110 किलोमीटर की होगी और जिसकी गति सीमा अधिकतम 130 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। जिसके तहत 6 रेलवे स्टेशन (दादरी तोये, झज्जर, गवालीसन- माजरा, छुछकवास, मातनहेल, बिरहोड- खाचरौली ) में प्रस्तावित है। इसके अलावा सांसद ने किसानों द्वारा रखी गई कई मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी, जिन्हें मुख्यमंत्री ने जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed