फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bhoomi pujan performed for the construction of Salasar and Mehandipur Balaji temples.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सालासर और मेहंदीपुर बालाजी मंदिर निर्माण के लिए किया भूमि पूजन

Sun, 10 Nov 2024 03:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 10 Nov 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Bhoomi pujan performed for the construction of Salasar and Mehandipur Balaji temples.
-फोटो 53 : हवन में आहूति देते बाबा कालीदास व अन्य।
बहादुरगढ़। एचएसआईआईडीसी सेक्टर-16 के नजदीक कसार रोड पर मेहंदीपुर बालाजी और सालासर महाराज के मंदिर का निर्माण होगा। बालाजी महाराज के मंदिर का शिखर खूबसूरत रंग एवं डिजाइनों में बनाया जाएगा। ऊंचाई इतनी होगी कि दूर से भी श्रद्धालु आराम से शिखर के दर्शन कर सकेंगे। शनिवार को मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सांपला आश्रम के बाबा कालीदास और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली के पुत्र वीरेंद्र उपस्थित हुए। इनके अलावा कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत की। सुबह के समय हवन हुआ और बाद में नींव रखी गई। दोपहर के समय भंडारा आयोजित किया गया। इसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बाबा कालीदास ने भूमि पूजन के दौरान हुए हवन में आहुति डाली और सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि कोई भी शुभ कार्य शुरू करने से पहले हवन किया जाता है। इसके बाद उसकी शुरुआत होती है। सेक्टर-16 के नजदीक बनने वाले मंदिर निर्माण से पहले हवन किया गया। हवन से हर प्रकार के 94 प्रतिशत जीवाणुओं का नाश होता है, अत: घर की शुद्धि तथा सेहत के लिए प्रत्येक घर में हवन करना चाहिए। ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश बबलू भगत ने बताया कि यहां पर भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। हनुमान जी की 51 फुट की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। मंदिर दो वर्षों में बनकर तैयार होगा। बहादुरगढ़ क्षेत्र में यह पहला मंदिर ऐसा होगा। जिसमें मेहंदीपुर और सालासर महाराज की प्रतिमा स्थापित होंगी। मंदिर का निर्माण लगभग 400 वर्ग गज जमीन पर होगा। इसके लिए शनिवार को भूमि पूजन किया और अब निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी। मंदिर का भवन पूर्ण रूप से वातानुकूलित रहेगा। मंदिर में चार कमरों का भी निर्माण किया जाएगा ताकि यहां पर आने वाले श्रद्धालु आराम कर सकें। दो वर्षों में मंदिर को बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर बालाजी महाराज के महंत गणेशानंद, समाजसेवी श्रीराम खटोड़, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी, इनेलो नेता भूपेंद्र राठी, मोहित राठी के अलावा अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed