{"_id":"68740623ce623b9d1c0e12ed","slug":"bhavip-organized-a-health-check-up-camp-on-its-63rd-foundation-day-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-116094-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: भाविप ने 63वें स्थापना दिवस पर लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: भाविप ने 63वें स्थापना दिवस पर लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर
विज्ञापन
-फोटो 52 : शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। भारत विकास परिषद के 63वें स्थापना दिवस पर बहादुरगढ़ शाखा द्वारा लाईन पार स्थित निजी स्कूल में रविवार को डॉ. संजय सिंह अस्पताल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में सैकड़ों लोगों की एचबी, शुगर, बीपी, प्लसरेट, श्वास प्रणाली की जांच की गई और निशुल्क दवाइयां दी गई। भाविप के जिला समन्वयक सतीश शर्मा ने कहा कि 10 जुलाई 1963 को भारत विकास परिषद को इसके पंजीयन का प्रमाण पत्र मिला। इसके प्रथम मुख्य संरक्षक का भार सर्वोच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त मुख्य न्यायाधीश वीपी सिन्हा को सौंपा गया। शाखा अध्यक्ष रमेश गुप्ता और सचिव विजय पुन्हानी ने कहा कि परिषद का मुख्य उदेश्य स्वामी विवेकानंद के विचारों का प्रचार प्रसार करना और समस्त भारतीयों का सर्वांगीण विकास करना है। पूर्व अध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक और रमेश सुखीजा ने कहा कि ये शिविर न केवल स्वास्थय सेवाएं प्रदान करते है बल्कि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अशोक पुन्हानी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. तरुणा शर्मा, जनरल एव लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. चंचल, फिजिशियन डॉ. रमेश सिंह, बालरोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन मलिक, पीआरओ कर्मबीर, टेक्नीशियन प्रिंयका, दीपिका सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
-फोटो 52 : शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। विज्ञप्ति
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
-फोटो 52 : शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। विज्ञप्ति