फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bharatiya Mazdoor Sangh lashes out at the government, accusing it of reneging on promises.

Jhajjar-Bahadurgarh News: वादा खिलाफी का आरोप, सरकार पर बरसा भारतीय मजदूर संघ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Mazdoor Sangh lashes out at the government, accusing it of reneging on promises.
01jjrp10 एडीसी जगनिवास को ज्ञापन सौंपते विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी। भारतीय मजदूर संघ
संशोधित ::::
विज्ञापन

- जिला मुख्यालय पर सैकड़ों श्रमिकों और कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

फोटो-10
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के आह्वान पर बुधवार को जिला मुख्यालय पर विभिन्न विभागों और कर्मचारी संगठनों के सैकड़ों श्रमिकों और कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे सभी कर्मचारी गुड़गांव रोड स्थित ट्रक यूनियन पार्क के निकट एकत्रित हुए। वहां सभा की गई। इसके बाद कर्मचारियों ने जिला उपायुक्त सचिवालय तक प्रदर्शन किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष छोटा गहलावत ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 26 अप्रैल को कर्मचारियों से किए गए वादों को आज तक पूरा नहीं किया है। यदि सरकार शीघ्र लंबित मांगों का पूरी नहीं करती, तो संघ पूरे प्रदेश में निर्णायक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सुहाग ने कहा कि सरकार कर्मचारियों और श्रमिकों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। वादों को पूरा करने के बजाय सरकार टालमटोल कर रही है। जिला मंत्री धीरज जाखड़ ने कहा कि 26 अप्रैल 2026 को गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा 15 जून तक सेवा सुरक्षा नियम-2024 के तहत पात्र कर्मचारियों को लाभ देने और नियुक्ति पत्र जारी करने की घोषणा की गई थी लेकिन आज तक उस घोषणा को लागू नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा को अनुबंधित श्रमिक संघ के अध्यक्ष शमशेर सिंह और महासचिव संदीप रोहिल्ला, अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नीरज ढुल, जिला सचिव चंदन, पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित राठी, विक्रम सिंह, सीपीएलओ कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष पंकज गुलिया, जिला सचिव प्रमोद, कोषाध्यक्ष गौतम जून, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला संयोजक सुरेंद्र भारद्वाज, ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर संगठन के जिला संयोजक प्रवीण कुमार, हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के अध्यक्ष संदीप राठी, प्रदेश सलाहकार जितेंद्र कादियान, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शीशपाल आदि ने संबोधित किया।
इंसेट

प्रमुख मांगें
प्रदेश के सभी कच्चे कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा नियम-2024 के दायरे में लाकर नियमित सेवा सुरक्षा का लाभ दिया जाए।
सभी कर्मचारियों को बोनस का भुगतान किया जाए।

मुख्यमंत्री की ओर से 26 अप्रैल को की गई घोषणा के अनुरूप सभी पात्र कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएं।

एचकेआरएनएल में कार्यरत कर्मचारियों को पूर्व कार्यानुभव का लाभ देते हुए सर्विस एक्ट लागू किया जाए तथा ईपीएफ और ईएसआई सहित सभी वैधानिक सुविधाएं प्रदान की जाएं।


- ग्रामीण खेल ऑपरेटर, ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, चौकीदार एवं अन्य पात्र कर्मचारियों को एचकेआरएनएल में शामिल किया जाए।

- हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए।

- शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा, कंप्यूटर लैब, पार्ट-टाइम सफाई कर्मचारी, एजुकेट चौकीदार एवं अन्य कर्मचारियों को नियमित करते हुए सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed