फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bharatiya Kisan Sangh welcomes Indian Government's decision to suspend Indus Water Treaty

Jhajjar-Bahadurgarh News: भारतीय किसान संघ ने सिंधु जलसंधि निलंबित करने के भारत सरकार के फैसले का किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bharatiya Kisan Sangh welcomes Indian Government's decision to suspend Indus Water Treaty
-फोटो 61 : भाकिसं प्रदेशाध्यक्ष सतीश छिकारा का शॉल ओढ़ाकर सम्मान करते कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौ
बहादुरगढ़। भारतीय किसान संघ ने सिंधु जलसंधि निलंबित करने के भारत सरकार के फैसले का स्वागत किया है। यह समझौता निरस्त करने पर संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन किया। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों के अतिरिक्त हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष सतीश छिकारा भी मौजूद रहे। दिल्ली से लौटने के बाद छिकारा ने संगठन कार्यालय में किसानों की बैठक कर दिल्ली कार्यक्रम की जानकारी से अवगत कराया।
विज्ञापन


भाकिसं प्रदेशाध्यक्ष सतीश छिकारा ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच 1960 में हुए सिंधु नदी जल बंटवारे को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की उपस्थिति में समझौता हुआ था। जिसमें तय हुआ था कि 80 प्रतिशत पानी पाकिस्तान को जाएगा और यह समझौता अभी कुछ दिन पहले तक चला आ भी रहा था।
विज्ञापन

छिकारा ने बताया कि सिंधु जल समझौते के फैसले को निरस्त करना एक बहुत बड़ा और साहसिक फैसला है। सिंधु नदी का पानी यदि अपने इलाकों को मिलता है तो किसानों को काफी फायदा होगा। इसके लिए भारत का किसान समुदाय इसके लिए स्वागत करता है और कृषि मंत्री को आश्वासन दिया कि हर राष्ट्रहित के फैसले में आपके साथ हैं। छिकारा ने कृषि मंत्री को कुछ अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया। इनमें किसान के ट्रैक्टर को कंडम पॉलिसी से बाहर रखना, कृषि यंत्रों पर जीएसटी हटाना, प्राइवेट कृषि बीमा कंपनियों की बजाय सरकारी बीमा कंपनी लगाना, गौ आधारित जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तर पर जैविक मंडी और उत्पाद प्रामाणिकता लेब स्थापित करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने कहा कि सिंधु जल को लेकर प्रदेशों की जरूरत के हिसाब से एक स्पष्ट नीति बनाई जाएगी। ताकि हम दुश्मन की प्यास बुझाने की बजाय अपनी धरती मां की प्यास बुझा सके। उन्होंने कहा हमारी नीति लेब से लैंड तक होगी, देश के कृषि वैज्ञानिक साल में एक महीना किसानों के बीच रहेंगे और किसानों को सभी प्रकार की जानकारी उनके पास जाकर देंगे।


-फोटो 61 : भाकिसं प्रदेशाध्यक्ष सतीश छिकारा का शॉल ओढ़ाकर सम्मान करते कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान। विज्ञप्ति



---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed