फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bharatiya Janata Party has absolute majority for Rajya Sabha elections too: Poonia

भारतीय जनता पार्टी के पास राज्यसभा चुनाव के लिए भी पूर्ण बहुमत : पूनिया

Fri, 12 Jul 2024 07:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 12 Jul 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
Bharatiya Janata Party has absolute majority for Rajya Sabha elections too: Poonia
बहादुरगढ़। भाजपा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने कहा है कि राज्यसभा में भाजपा का कैंडिडेट ही प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए पहुंचेगा।भारतीय जनता पार्टी के पास राज्यसभा चुनाव के लिए भी पूर्ण बहुमत है। भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए भी पूरी तरह से तैयार है और मजबूती के साथ चुनावी मैदान में पार्टी उतरेगी।
विज्ञापन

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र से हुड्डा पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि हुड्डा कहते ही रहेंगे कि वह सरकार बनाएंगे, लेकिन प्रदेश में भाजपा ही सरकार बना रही है। सवाल उठाया कि चुनाव आते ही भूपेंद्र हुड्डा को कर्मचारियों की याद क्यों आने लगती है। वह वीरवार को जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में पहुंचे थे। बैठक में बहादुरगढ़, बेरी, बादली और झज्जर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंचे। इन्हें भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया ने जीत का मंत्र दिया। कार्यक्रम में पहुंचने पर महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी डॉ. पूनिया, पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा समेत अन्य का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस बैठक में पूर्व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, समाजसेवी दिनेश कौशिक, जिला प्रभारी कैप्टन भूपेंद्र सिंह, जिला महामंत्री रतन सागर, नगर परिषद वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी, बलबीर सिंह एडवोकेट, प्रदेश सचिव रेनू डावला, बिजेंद्र दलाल, नवीन जून, सतीश नंबरदार, सतपाल राठी समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंच पर हावी रही अव्यवस्था, सुरक्षाकर्मियों ने मंच से हटाए कार्यकर्ता
कार्यकर्ताओं की बैठक में अव्यवस्थाएं हावी रही। मंच पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा रही। इस भीड़ को मंच से नीचे उतारने के लिए नेताओं के सुरक्षाकर्मियों को मंच पर पहुंचना पड़ा। इसके बाद कार्यकर्ता नीचे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed