फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bharat Kesari Akhara wrestler Kanwarjit Mandouthi slams Vikas Bupnia

भारत केसरी अखाड़ा के पहलवान कंवरजीत मांडौठी ने विकास बुपनिया को दी पटकनी

Thu, 11 Nov 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bharat Kesari Akhara wrestler Kanwarjit Mandouthi slams Vikas Bupnia
दूबलधन मार्ग पर स्थित संत शिरोमणि बाबा हरिदास मंदिर दल्ला वाला धाम बेरी में आयोजित कुश्ती दंगल के दूसरे दिन पहलवानों ने विभिन्न वजन के वर्ग में दमखम दिखाया। देर शाम तक चले फाइनल मुकाबले के लिए आसपास के गांवों के खेल प्रेमी जुटे। फाइनल मुकाबलों में कांग्रेस नेता श्रीओम अहलावत व बाबा भोलादास ने खिलाड़ियों के हाथ मिलवाकर मैच शुरू करवाया और फाइनल मैच का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

बाबा राजू ने बताया कि हर वर्ष पूरे क्षेत्र वासियों के सहयोग से इस विशाल भंडारे व कुश्ती दंगल का आयोजन कराया जाता है। उन्होंने बताया कि दंगल में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंदिर में सुबह हवन कराया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति डाली व बाबा हरिदास की प्रतिमा के सामने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। दर्जनों गांवों से हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। दल्ला बाला धाम में पूरे प्रदेश मेें सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं। दंगल मेें बेरी क्षेत्र व आसपास में जिलों से पहलवान दंगल में पहुंचे।
विज्ञापन

22 किलोग्राम भार वर्ग में आदित्य मोखरा प्रथम, आयुष दुबलधन द्वितीय, पूर्व सिलानी तृतीय स्थान प्राप्त किया। 26 किलोग्राम भार वर्ग में रूपेश प्रथम, दीपांशु बाबा अखाड़ा बेरी द्वितीय, लक्ष्य मातन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 30 किलोग्राम भार वर्ग में रोहित प्रथम, जतिन रिठाल द्वितीय, यश मातन ने तृतीय स्थान हासिल किया। 34 किलोग्राम भार वर्ग में आर्यन प्रथम, तुषार छारा द्वितीय, गोरश तृतीय स्थान पर रहा। 38 किलोग्राम भार वर्ग में दीपांशु प्रथम, आकाश चिमनी द्वितीय, दौलत बाबा अखाड़ा बेरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 42 किलोग्राम भार वर्ग में अतुल मोखरा प्रथम, अभिषेक बाबा अखाड़ा बेरी द्वितीय, चंद्रेश बाबा अखाड़ा बेरी तृतीय स्थान हासिल किया। 48 किलोग्राम भार वर्ग में विवेक प्रथम, गिरीश द्वितीय, साहिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 55 किलोग्राम भार वर्ग में अंकुश प्रथम, हरिश मातन द्वितीय, ईशु ने तृतीय स्थान, 62 किलोग्राम भार वर्ग में रवि प्रथम, उदित द्वितीय, नीतिन तृतीय स्थान पर रहा। 74 किलोग्राम भार वर्ग में भारत केसरी जोगेंद्र अखाड़ा खरखौदा कंवरजीत ने प्रथम, विकास बुपनिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगल में कोच की भूमिका निभाई वाले कोच कालू दूबलधन, कैलाश डागर कबूलपुर, प्रदीप ढऱाणा, उमेद वजीरपुर, संजय चुलियाना, मुकेश, संजय किलोई, राकेश रिठाल, दलजीत बाघपुर, मौजूद रहे। दंगल में विजेेता खिलाड़ियों को बाबा भोलादास, महंत कृष्णनाथ, बाब रामदास उर्फ राजू, बाबा सुंदरदास, बाबा रामनाथ, बाबा राजूनाथ, बाबा पूर्ण दास, बाबा चांद दास ने आशीर्वाद देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जयवीर, रामबीर, सुरेश, विनोद, सुरेंद्र, विकास, पार्षद सुरेंद्र उर्फ पप्पु आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed