फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bhagwan Singh in connection with the death of five murder case, Jhajjar news

भगवान सिंह की मौत के मामले में पांच पर हत्या का केस

Wed, 18 Jan 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Wed, 18 Jan 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

गांव सौलधा में रविवार को हुए गोलीकांड के आरोपी की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। थाना सदर पुलिस ने अब इस घटना में दूसरे पक्ष के पांच लोगों के विरुद्ध हत्या करने का मामला दर्ज किया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। गोलियों के शिकार हुए दूसरे पक्ष की ओर से भी पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। इनमें से भगवान सिंह की मौत हो चुकी है। जबकि भगवान सिंह का पुत्र अभी फरार है। सोमवार को भगवान सिंह के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
गौरतलब है कि सौलधा गांव में रविवार को दोपहर के समय गोलीकांड हुआ था। इसमें सुरेंद्र व सतपाल गोलियां लगने से घायल हुए थे। सतपाल की शिकायत पर पुलिस ने इस वारदात में भगवान सिंह और उसके पुत्र देवेंद्र के खिलाफ जान से मारने की कोशिश के आरोप में मामला दर्ज किया था। इसी घटना के दो घंटे बाद आरोपी भगवान सिंह की मौत हो गई थी। सोमवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया और भगवान सिंह की पत्नी श्यामा देवी की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है। इनमें नंदू, सुरेंद्र, हरिकिशन, दीपक व कर्मबीर शामिल हैं।
विज्ञापन

श्यामा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि रविवार की सायं पांचों लोग उनके घर में घुस गए और उसके पति भगवान सिंह को अकेला देखकर उस पर हमला कर दिया और उसे दबोच लिया। इससे उसकी मौत हो गई। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम शहर के नागरिक अस्पताल में कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। थाना सदर प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि भगवान सिंह की पत्नी श्यामा देवी की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इस मामले में जांच की जा रही है। अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed