{"_id":"69485d141b40dbf10f064fba","slug":"bhagat-ram-was-unanimously-elected-as-the-head-of-the-jogi-community-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-129726-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: भगत राम सर्वसम्मति से बने जोगी समाज के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: भगत राम सर्वसम्मति से बने जोगी समाज के प्रधान
विज्ञापन
21jjrp08- बेरी में आयोजित जोगी समाज की बैठक को संबोधित करते जिप चेयरैमैन कप्तान बिरधाना। स्रोत
बेरी। बेरी में जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान बिरधाना व भाजपा के वरिष्ठ नेता मनीष बंसल का जोगी समाज की तरफ से स्वागत किया गया। इस अवसर पर जोगी समाज की झज्जर जिला इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें भगत राम को सर्वसम्मति से जिला प्रधान चुना गया और अन्य पदाधिकारियों के चयन का अधिकार जिला प्रधान को दिया गया। कप्तान बिरधाना ने कहा कि जोगी समाज को अपनी भावी पीढ़ी को मुख्यधारा में लाने के लिए पढ़ाना चाहिए और तकनीकी शिक्षा की पढ़ाई करके स्वावलंबन बनना चाहिए।
मनीष बंसल ने भी जोगी समाज की बेहतरी के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान पूनिया ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया और बच्चों को शिक्षित करने पर बल दिया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदीश भट्टी, ओमप्रकाश रैय्या, कृष्ण बिरड, अतर सिंह डावला, रामफल, राजबीर ढाणा, रामभगत ढाणा, सुरेंद्र चिमनी, कुलदीप बिरोहड, राजा कासनी उपस्थित थे।