फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Berry is now your capital, attention pls, beri, jhajjar news

अब तो बेरी आपकी राजधानी हो गई है, चौखा ध्यान राखियो

Thu, 19 Jan 2017 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Thu, 19 Jan 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। दुष्यंत चौटाला की युवा चौपाल में इन दिनों खूब रंग जम रहा है। सांसद चौटाला बुधवार को अपनी युवा चौपाल के तहत धौड़ गांव पहुंचे। जहां पर सांसद ने युवाओं से रुबरु होते हुए गांव की समस्याएं जानी तो एक युवा ने उन्हें मजाकिया लहजे में कहा कि अब तो बेरी आपकी राजधानी हो गई है, चौखा ध्यान राखियो। इस पर सांसद चौटाला भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। गौरतलब है कि इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला की मंगेतर मूल रूप से बेरी विधानसभा के गांव गोच्छी से है। वहीं इनेलो संसदीय दल के नेता और हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला युवा चौपाल कार्यक्रम के तहत बुधवार को झज्जर जिले के गांवों में पहुंचे और उन्होंने गांव दुल्हेड़ा, सुर्खपुर, रूडिय़ावास व खानपुर में ग्रामीणों से भी सीधा संवाद कायम किया। सुर्खपुर में सांसद की मौजूदगी में 102 युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान खेती-बाड़ी से लेकर केंद्र की राजनीति तक हर मुद्दे पर मुद्दे पर खुल कर चर्चा हुई तो संगठन को मजबूत करने के लिए गामीणों ने सांसद को सुझाव भी दिए। चौपालों में जहां बुजुर्गों ने ताऊ के जमाने की बातों की याद ताजा करते हुए अपने अनुभव सांझे किए तो वहीं युवाओं ने अपनी समस्याएं गिनवाई। हर गांव में कृषि बीमा योजना को लेकर किसानों ने सांसद के समक्ष शिकायत करते हुए बताया कि बिना उनकी सहमति के किसान क्रेडिट कार्ड धारकों के खातों से पैसे काटे जा रहे हैं। दुष्यंत ने बीमा के मुद्दे को बजट सत्र के दौरान लोकसभा में फिर से उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


.ग्रामीणों की शिकायत पर पीएनबी शाखा पहुंचे सांसद
युवा चौपाल के दौरान दुल्हेड़ावासियों ने नोटबंदी के दौरान और बाद में पैसे न मिलने को लेकर शिकायत की। गांव वासियों ने इसके लिए बैंक के अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की तो सांसद दुष्यंत चौटाला गांव दुल्हेड़ा स्थित पीएनबी की शाखा पहुंच गए और वहां लाइन में खड़े लोगों से बातचीत की। सांसद दुष्यंत चौटाला ग्रामीणों की शिकायत को बैंक के मैनेजर से अवगत करवाया। उन्होंने स्वयं एटीएम व कापी अपडेट करने वाली मशीन को चैक मशीन चैक की तो वह काम नहीं कर रही थी। इस संबंध में बैंक के आला अधिकारियों से भी बातचीत की। ग्रामीण चौपालों के दौरान सांसद दुष्यंत चौटाला के दौरान जिला प्रधान कर्मवीर राठी, युवा प्रधान संजय कबलाना, डा. जगदीश कादियान बेरी, जिला प्रवक्ता सतपाल धौड़, हलका प्रधान बलराज खरहर, झज्जर के हलका प्रधान राकेश जाखड़, उपेंद्र कादियान साधूराम झांवरी, युवा हलका प्रधान काले रोध भूपेंद्र सिंह, जगबीर राठी, मामन ठेकेदार, संजय दलाल, राजेश तंवर, महिला विंग की जिला प्रधान साहबकौर, दिल्ला पहलवान धौड़, बलवान हसनपुर, अजय कादियान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed