फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Beri,news,jhajjar bahadurgarh news,The family had gone to plant paddy in the field

खेत में धान लगवाने गया था परिवार चोर घर से ले गए नकदी और जेवर

Sun, 25 Jul 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Beri,news,jhajjar bahadurgarh news,The family had gone to plant paddy in the field
गांव खेड़ी खुम्मार में चोर दिनदहाड़े मकान ताला तोड़कर अलमारी रखी नकदी व आभूषणों पर हाथ साफ कर गए। वारदात के समय परिवार के सदस्य खेत में धान लगवाने के लिए गए हुए थे। सूचना मिलने के बाद दुजाना चौकी से पुलिस ने मौके का मुआयना कर चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव खेड़ी खुम्मार निवासी राकेश ने बताया कि उनके परिवार के सभी सदस्य खेत में धान लगवाने के लिए गए थे। दोपहर बाद घर लौटे तो मकान का ताला टूटा मिला। कमरों में सामान चेक किया तो अलमारी का भी ताला टूटा मिला और कमरे में सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर अलमारी में रखी 50 हजार रुपये की नकदी, सोने की चेन, सोने का पैंडल, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, घर में खड़ी बाइक आदि सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

गांव खेड़ी खुम्मार में मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात की सूचना मिली थी। शिकायत के आधार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। जल्द ही चोरों का सुराग लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शेर सिंह, पुलिस थाना प्रभारी, दुजाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed