फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Beri,news,jhajjar bahadurgarh news,Anger among students due to lack of cleanliness in library

लाइब्रेरी में सफाई न होने से विद्यार्थियों में रोष

Sun, 25 Jul 2021 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Beri,news,jhajjar bahadurgarh news,Anger among students due to lack of cleanliness in library
एक तरफ तो सरकार स्वच्छता अभियान के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वहीं बेरी नगर पालिका की ओर से मुख्य बाजार में नगर पालिका की दुकानों के ऊपर बनाई लाइब्रेरी में सफाई व्यवस्था बदहाल है।
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था व सुविधाएं न होने से लाइब्रेरी में आने वाले विद्यार्थियों व लोगों में रोष है। विद्यार्थी शिव, जयदीप, नवदीप, प्रदीप, मुनेश, राहुल, प्रदीप, अमित, जगबीर, मनीष, अक्षय, रवि, रोहित, वनीता, अनिता आदि ने बताया कि नगर पालिका की ओर से लाइब्रेरी तो बना रखी है, लेकिन न तो सफाई हो रही है, न ही पीने के पानी व्यवस्था है। लाइब्रेरी में मूलभूत सुविधाएं न होने की शिकायत मौखिक रूप से कई बार पालिका के अधिकारियों को कर चुके हैं, लेकिन समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

अपने स्तर शौचालयों की करते हैै सफाई
बेरी निवासी नवदीप ने बताया कि लाइब्रेरी में सफाई की व्यवस्था नहीं है। कई बार पालिका के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। उसके बाद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। लाइब्रेरी में बने शौचालयों की सफाई अपने स्तर पर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीने के पानी की व्यवस्था नही
शिव ने बताया कि पालिका की ओर से लाइब्रेरी तो बना दी लेकिन लाइब्रेरी में मूलभूत सुविधा न होने के कारण युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पालिका अधिकारी इस समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

लाइब्रेरी में सफाई व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाएं न होने का मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही लाइब्रेरी में सफाई व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा दी जाएंगी।
- रविंद्र कुमार, एसडीएम, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed