Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Before Nautapa, the sun showed its strength, the temperature reached 42 degrees.

Jhajjar-Bahadurgarh News: नौतपा से पहले सूरज ने दिखाए तेवर, तापमान पहुंचा 42 डिग्री

Mon, 18 May 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 18 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Before Nautapa, the sun showed its strength, the temperature reached 42 degrees.
-फोटो 90 : बहादुरगढ़ में रविवार को दोपहर के समय तेज धूप होने के दौरान छाता लेकर जाती महिलाएं। सं
बहादुरगढ़। नौतपा शुरू होने से पूर्व ही सूरज ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। भीषण गर्मी के चलते बाजार में भी भीड़ कम नजर आने लगी है। ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ 25 मई से नौतपा शुरू होगा। यह 2 जून तक रहेगा। इस बार नौतपा में रिकाॅर्ड गर्मी का अनुमान है। इसलिए सेहत के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में धूल भरी हवा भी चली।
विज्ञापन


ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी को सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। काठमंडी स्थित शिव-हनुमान मंदिर के पुजारी सियाराम ने बताया कि इन दिनों में सूर्य कर्क रेखा के सबसे करीब रहता है। इसका असर उत्तर और मध्य भारत में ज्यादा होता है। उन्होंने बताया कि साल में एक बार सूर्य और रोहिणी का समागम होता है। नौतपा के दौरान सूर्य की सीधी किरणें पृथ्वी पर पड़ती हैं और तापमान बढ़ जाता है।
विज्ञापन

वहीं रोहिणी चंद्रमा का नक्षत्र है। यह जल तत्व है। सूर्य का ताप और रोहिणी का जल तत्व मिलकर मानसून का भविष्य तय करते हैं। शास्त्रों में इसे मानसून का गर्भकाल कहा जाता है। शुरू के नौ दिन चंद्रमा जिन नौ नक्षत्रों में रहता है, उन्हें नौतपा कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल चंद कॉलोनी निवासी ज्योतिषी रमेश भगत ने बताया कि सूर्य 12 राशियों और 27 नक्षत्रों में भ्रमण करता है। सूर्य जिस ग्रह के साथ बैठता है, उसका प्रभाव कम करता है। रोहिणी नक्षत्र का अधिपति ग्रह चंद्रमा है। ऐसे में जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में होता है तो चंद्रमा की शीतलता खत्म कर देता है। इस अवधि में सूर्य को तांबे के पात्र में जल दें। जरूरतमंद और राहगीरों को पानी पिलाएं। खरबूजा, तरबूज, आम, गुड़, चीनी का दान करें। रविवार को तेज धूप रही और दिनभर अधिक गर्मी रही। सूर्य देव की तपिश ज्यादा रही। अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed