{"_id":"68d5a2a961025287cb0c224d","slug":"before-buying-goods-customers-should-ask-how-much-the-rates-have-reduced-from-before-dhankhar-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-117734-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक सामान खरीदने से पहले पूछें कि पहले से अब कितने रेट कम हुए : धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहक सामान खरीदने से पहले पूछें कि पहले से अब कितने रेट कम हुए : धनखड़
Fri, 26 Sep 2025 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:28 AM IST
सार
बहादुरगढ़ में भाजपा राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने उपभोक्ताओं से जीएसटी रिफॉर्म्स के बाद वस्तुओं की दरों में कमी की जानकारी पूछने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधार से उपभोक्ताओं और उद्यमियों दोनों को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
-फोटो 58 : कोबी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व कृषि मंत्री औमप्रकाश धनखड़। संवाद
विस्तार
बहादुरगढ़। जागरूकता ही जीएसटी सुधार की गारंटी है। उपभोक्ताओं को अब सामान खरीदने से पहले पूछना चाहिए कि रेट पहले से कितने कम हुए हैं। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने वीरवार को कोबी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म्स का सभी दलों और वर्गों ने स्वागत किया है। मोदी सरकार ने पहले इनकम टैक्स पर 12 लाख रुपये तक छूट दी। पीएम मोदी ने 15 अगस्त को जीएसटी की दरें कम करने की घोषणा दिवाली पर करने की थी। पीएम मोदी और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने दिवाली से पहले नवरात्र को ही जीएसटी सुधार कर देश को बड़ा तोहफा दे दिया।
हम सभी को जीएसटी रिफॉर्म्स के बारे में लोगों को जागृत करें ताकि हर ग्राहक तक जीएसटी रिफॉर्म का लाभ पहुंचे। मोदी सरकार ने जीएसटी रिफॉर्म से उपभोक्ता को मजबूत करने का काम किया है। धनखड़ ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कोविड काल में पूरी दुनिया में संकट था। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ी है।
विज्ञापन
अब जीवन रक्षक दवाइयों पर जीरो जीएसटी, ज्यादातर खाद्य पदार्थों पदार्थों पर जीरो जीएसटी, बीमा पर जीएसटी जीरो जीएसटी सहित कृषि, मेडिकल यंत्रों, आईटी, कॉपी किताब सहित सभी अच्छी वस्तुओं के रेट कम हुए हैं। ट्रैक्टर के रेट 63 हजार रुपये तक कम हुए हैं। बीडी-सिगरेट सहित अन्य वस्तुओं के दाम बढ़ाएं हैं।
वहीं उद्यमियों ने कहा कि जीएसटी सुधार होने से उनको ज्यादा ऑर्डर मिलने शुरू हो गए हैं। एक ट्रैक्टर विक्रेता ने बताया कि पिछले तीन दिन में ही 55 ट्रैक्टर बिक गए हैं। पहले एक महीने में इतने ट्रैक्टर बिकते थे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष विकास बाल्मिकी, दिनेश कौशिक, नप चेयरमैन सरोज राठी, आनंद सागर, कोबी चेयरमैन प्रवीण गर्ग आदि मौजूद रहे।