{"_id":"60d0ebbd8ebc3e32ba1735a0","slug":"beautification-of-city-s-largest-devi-lal-park-with-1-70-crores-bahadurgarh-news-rtk6140157148","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.70 करोड़ से शहर के सबसे बड़े देवीलाल पार्क का हुआ सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.70 करोड़ से शहर के सबसे बड़े देवीलाल पार्क का हुआ सुंदरीकरण
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद ने शहर के सबसे बड़े देवीलाल पार्क के जीर्णोद्धार का काम पूरा करवा दिया है। इस कार्य पर एक करोड़ 70 लाख रुपये लागत आई है। पार्क में हरियाली व छाया के लिए विभिन्न तरह के पौधे व सुंदरता के लिए आधुनिक फव्वारे लगाए गए हैं। जिसमें जर्मनी से आयातित रंग-बिरंगी अंडर लाइटें लोगों को आकर्षित कर रही हैं। पार्क में ओपन जिम भी स्थापित किया गया है। साथ ही फुटपाथ का निर्माण किया गया है। इस फुटपाथ पर लोग सुबह-शाम सैर करके स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। पार्क को रोशन करने के लिए यहां पर आवश्यकता अनुसार सोलर लाइटें भी लगाई गई हैं।
2001 में बना था पार्क, अब तक नहीं हुए थे काम
नप चेयरपर्सन शीला राठी ने बताया कि वर्ष 2001 में सरकार की ओर से सेक्टर छह के साथ दिल्ली-रोहतक रोड के किनारे देवीलाल पार्क बनाया गया था। तब से लेकर अब तक यहां पर कुछ भी काम नहीं हुआ था। ऐसे में लोगों की मांग पर इस पार्क का जीर्णोद्धार किया गया।
चहारदीवारी बनाकर की आकर्षक वाल पेंटिंग, बनाए गए सेल्फी प्वाइंट
नप चेयरपर्सन शीला राठी ने बताया कि देवीलाल पार्क की चहारदीवारी भी जगह-जगह से टूट गई थी। ऐसे में यहां पर पशु घूमते रहते थे। जिससे पार्क की हरियाली व सूरत बिगड़ रही है। साथ ही पार्क में सैर को आने वाले लोगों को भी इन पशुओं से खतरा बना रहता था। ऐसे में पूरे पार्क की चहारदीवारी करवाई गई तथा उस पर पेंटिंग करवाई गई। इतना ही नहीं यहां पर पेंटिंग से कई सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
पार्क के बाहर बनेगा बस क्यू शेल्टर
चेयरपर्सन शीला राठी ने बताया कि पार्षद अलबेल पहलवान की मांग पर देवीलाल पार्क के बाहर बस क्यू शेल्टर भी बनाया गया है। इसके बनने से यहां से दूसरे स्थानों के लिए सवारी वाहन पकड़ने वाले लोगों को अब आसानी हो गई है। वे गर्मी व बरसात के मौसम में इस बस क्यू शेल्टर में खड़े होकर आसानी से वाहनों का इंतजार कर सकेंगे।
सतरंगी फव्वारे दे रहे पार्क को नई लुक
शीला राठी ने बताया कि शहर के सबसे बड़े और पुराने देवीलाल पार्क को अलग-अलग डिजाइन के सतरंगी फव्वारों से अलग लुक मिल गई है। फव्वारों में जर्मनी से लाई गई रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरनी वाली अंडर वाटर लाइटें लगाई गई हैं। इन लाइटों के कारण फव्वारों से निकल रही करीब 20 फीट ऊंची पानी की बौछारें ही अलग-अलग डिजाइन में रंग-बिरंगी नजर आती हैं। ऐसे में पार्क में शाम होते ही फव्वारों से निकलती पानी की बौछारें लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं। फव्वारों की आकर्षक छटा के कारण अब शहरवासियों को देवीलाल पार्क के रूप में जल्द ही नया पिकनिक स्पॉट मिल गया है।