फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Beauties of 25 countries together with girl students gave the message of Beti Bachao-Beti Padhao

25 देशों की सुंदरियों ने छात्राओं के साथ मिलकर दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश

Tue, 11 Oct 2022 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Beauties of 25 countries together with girl students gave the message of Beti Bachao-Beti Padhao
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सोमवार को बहादुरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में 25 देशों की सुंदरियां पहुंची। यहां के सेक्टर-9 में स्थित जिमखाना क्लब में आयोजित कार्यक्रम में इन सुंदरियों ने वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय की छात्राओं के साथ मिलकर समाज को बेटी बचाने और बेटी पढ़ाने का संदेश दिया। साथ ही स्वच्छता और साक्षरता को बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एचएसवीपी रोहतक मंडल के प्रशासक डॉ. नरहरि बांगड़ भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोगों में स्वच्छता की संस्कृति विकसित करने की जरूरत है। हम तभी स्वस्थ रह सकेंगे और सामाजिक व आर्थिक रूप से तरक्की कर सकेंगे जब हम स्वच्छता को अपनाएंगे। कार्यक्रम में प्राधिकरण की संपदा अधिकारी श्वेता सुहाग भी उपस्थित रहीं। उन्होंने सुंदरियों और छात्राओं की ओर से निकाली गई संदेश रैली की अगुवाई की। उन्होंने कहा कि इस अभियान में समाज को भी योगदान देना चाहिए। जब बेटियां बचेंगी और पढ़ेंगी तो समाज स्वाभाविक रूप से तरक्की करेगा।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में श्रीलंका, इंडोनेशिया, इथोपिया, फिलिपींस, भूटान, नीदरलैंड, कजाखस्तान समेत विभिन्न देशों की सुंदरियां शामिल हुई। इस मौके पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें युवा रक्तदान करने पहुंचे। प्राधिकरण के प्रशासक डॉ. बांगड़ ने सभी रक्तदाताओं का बैज लगाकर उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के आयोजन में बहादुरगढ़ ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय से डॉ. शालू शर्मा, ऑटोमोबाइल एसोसिएशन से राजेंद्र अरोड़ा, गजेंद्र सांगवान, रूबरू ग्रुप से संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed