फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Beaten to death with hammer and stick, died during treatment

Jhajjar-Bahadurgarh News: हथौड़े व डंडे मारकर किया अधमरा, उपचार के दौरान तोड़ा दम

Thu, 11 Apr 2024 09:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 11 Apr 2024 09:05 PM IST
विज्ञापन
Beaten to death with hammer and stick, died during treatment
साल्हावास। गांव झाड़ली में बुधवार रात 42 वर्षीय व्यक्ति की गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिश के चलते अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हथौड़े व डंडे के साथ मारपीट कर उसे अधमरा कर दिया। उसे सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर 10 को नामजद व 7 अन्य के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी अनिल कुमार, थाना प्रभारी प्रकाश चंद ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। एफएसएल टीम ने भी जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। मृतक की पहचान झाड़ली निवासी मुकेश के तौर पर हुई है। परिजनों ने बताया कि आरोपी झाड़ली स्थित जेके सुपर सीमेंट कंपनी में लेबर का ठेका लेना चाहते थे। मृतक मुकेश कंपनी की लेबर को किराये पर मकान देता था। आरोपियों ने कई बार उसे लेबर को भगाने के लिए कहा था, लेकिन वह उनकी बात नहीं माना। इसी पर आरोपी रंजिश रखे हुए थे। बुधवार रात को जब मुकेश अपने कार्यालय में बैठा था तो आरोपी हथोडे़, डंडे, रॉड लेकर पहुंच गए और मुकेश पर हमला कर दिया। आरोपी तब तक वार करते रहे, जब तक मुकेश अधमरा नहीं हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। थाना प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मृतक के चचेरे भाई झाड़ली निवासी युद्धवीर की शिकायत पर जितेंद्र उर्फ हनुमान, दीपक, शुभम, मंजीत उर्फ दुधिया, संदीप उर्फ बल्लड, पवन उर्फ जोगेंद्र, सतन, नर सिंह उर्फ बरड्डु, युद्धवीर, रवि व सात अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed