फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Be proud of success, not ego

Jhajjar-Bahadurgarh News: कामयाबी पर गर्व करो, अहंकार नहीं

Wed, 21 Feb 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 21 Feb 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Be proud of success, not ego
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम और द्वितीय इकाई का सात दिवसीय शिविर मंगलवार को संपन्न हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी और विकास सुहाग के मार्गदर्शन में देव कॉलोनी और शहीदी पार्क कॉलोनी में इन शिविर का आयोजन किया गया। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय रोहतक की पूर्व प्राचार्य और गंगा इंजीनियरिंग कॉलेज कबलाना की रजिस्ट्रार डॉ. पूनम मलिक समापन समारोह की मुख्य अतिथि रही। प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने उनका स्वागत किया। डॉ. पूनम ने स्वयंसेवकों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि गर्व करना अच्छी बात है लेकिन कभी अंहकार नहीं करना चाहिए।

स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया और नुक्कड़ नाटक तथा गीत संगीत की प्रस्तुति दी। वृक्षरोपण का संदेश दिया। इससे पूर्व एमएसएमई के अधिकारियों ने विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध वित्तीय सहायता की जानकारी दी। आयुष विभाग गुरुकुल झज्जर के आचार्य बलदेव ने योग और प्राणायाम के महत्त्व के बारे में व्याख्यान दिया और इनका प्रायोगिक अभ्यास करवाया। उन्होंने कहा कि ओम के उच्चारण से चिंता और तनाव में राहत मिलती है। योग के अभ्यास से सभी बीमारियों को दूर किया जा सकता है। आयु श्वासों की गति से ही तय होती है। ऋषि मुनि एक मिनट में केवल तीन-चार बार की श्वास लेते हैं। उन्होंने कपालभाति प्राणायाम, अनुलोम विलोम और शीतली प्राणायाम का अभ्यास करवाया। वर्षा और मुकुल ने मंच संचालन किया। रवि ने देशभक्ति कविता प्रस्तुत की। मीनाक्षी और स्नेहा में शिविर की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed