फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Basanti Lohar caught in police after nine years

नौ साल बाद पुलिस गिरफ्त में आया बसंती लुहार

Thu, 08 Apr 2021 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Basanti Lohar caught in police after nine years
झज्जर। करीब नौ साल से कई जिलों की पुलिस के लिए सिर दर्द बने बदमाश बसंती लुहार को पुलिस ने मंगलवार को झज्जर क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया है। वर्ष 2013 में उसके खिलाफ पहली बार गुरुग्राम क्षेत्र में गिरोह बंदी का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले वह गिरफ्तार हुआ था। उसके बाद से वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया था। पुलिस ने कई बार उसे पकड़ने के प्रयास किए लेकिन वह हर बार पुलिस से बच कर निकल जाता था। दिल्ली, गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत, हिसार, रोहतक की पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। डीएसपी राहुल देव ने बताया कि आरोपी का कई गैंग से संपर्क रहा है। आरोपी वीरेंद्र उर्फ बसंती उर्फ अमित पुत्र रमेश निवासी गांव तलाव झज्जर एक शार्प शूटर होने के साथ-साथ बदमाशों को लाखों रुपये में हथियार भी उपलब्ध कराता था।
विज्ञापन

- पुलिस पूछताछ में इन मामला का किया खुलासा
1. आरोपी के खिलाफ वर्ष 2013 में गुरुग्राम में गिरोह बंदी का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें वह अपने अन्य साथियों के साथ पकड़ा गया था।
2. आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अक्टूबर 2015 में गांव कमासपुर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था। इसके संबंध में थाना मुरथल में हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

3. आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सितंबर 2017 में थाना बरोदा के एरिया गोहाना रोहतक रोड पर पिस्तौल दिखाकर एक फॉर्च्यूनर गाड़ी छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

4. आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर जुलाई 2018 में थाना लाडवा के एरिया से फॉर्च्यूनर गाड़ी छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।
5. आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2018 के फरवरी व मार्च माह में इसराना के एरिया में स्थित एक पेट्रोल पंप से हथियारों के बल पर 90 हजार रुपये छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।
6 . आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हथियारों के बल पर सितंबर 2018 में हिसार रोड रोहतक पर स्थित एल वन से करीब 37 लाख रुपये छिनने की वारदात को अंजाम दिया था।
7. करीब 2-3 माह पहले आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर झाड़ौदा दिल्ली के क्षेत्र में एक किराना स्टोर के मालिक पर जान से मारने की नियत से फायर करने की वारदात को अंजाम दिया था।
8. आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फरवरी 2018 में गैंगस्टर रामकरण निवासी बैंयापुर के कहने पर बिट्टू बरौना की हत्या करने के लिए एक व्यक्ति को असलहे (हथियार) दिए थे।

9. आरोपी ने योजना बनाकर 3 अप्रैल को झज्जर जिला निवासी एक महिला से व्हाट्सएप कॉल करके 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने व रुपये न देने पर उसके पुत्र की हत्या करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed