फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Barricading on every road, now Delhi is away

Jhajjar-Bahadurgarh News: हर रास्ते पर बैरिकेडिंग, अब दिल्ली दूर

Wed, 14 Feb 2024 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 14 Feb 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Barricading on every road, now Delhi is away
बहादुरगढ़। किसानों के बहादुरगढ़ पहुंचने की आहट के बाद दिल्ली पुलिस ने हरियाणा-दिल्ली के सभी बॉर्डरों को सील कर दिया है। अब पुलिस के इंतजाम लोगों को भारी पड़ रहे हैं। अपने अलग-अलग कार्यों के लिए दिल्ली जाने वाले लोगों को अब समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। बहादुरगढ़ से दिल्ली या दिल्ली से बहादुरगढ़ आवागमन अब मुश्किल हो रहा है। दो दिनों से दिल्ली पुलिस ने दिल्ली से लगती हरियाणा की सभी सीमाओं को किले में तब्दील कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार और बुधवार बहादुरगढ़ वासियों को दिल्ली आने-जाने में परेशानी हुई। किसी को दिल्ली में दाह संस्कार में जाना था तो किसी को शादी समारोह में शामिल होना था, लेकिन सीमा पार करना टेंशन बन गया। बहादुरगढ़ से दिल्ली का टीकरी बॉर्डर केवल दो किलोमीटर दूर है, लेकिन अब दूरी काफी दूर लग रही है। सेक्टर-9 मोड़ पर झज्जर पुलिस ने जबरदस्त तरीके से बैरिकेडिंग करके रास्ते को बंद कर दिया। इसके बाद एक किलोमीटर आगे टीकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने पांच से छह लेयर की बैरिकेडिंग की है। सड़क मार्ग के रास्ते दिल्ली में आवागमन बिल्कुल ठप्प है।
विज्ञापन



परेशान हुए लोग

हमारी रिश्तेदारी में किसी का देहांत हो गया है और उन्हें दिल्ली से शव चरखी दादरी लेकर जाना है। सभी रास्ते बंद होने के कारण परेशानी खड़ी हो रही है। जब किसान बहादुरगढ़ पहुंचे ही नहीं हैं तो दिल्ली की सीमाओं को क्यों सील कर लोगों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- गौरव कुमार, संत कॉलोनी



दिल्ली बॉर्डर सील होने के कारण काफी परेशानी है। दिल्ली में अपने किसी जानकार के यहां जाना था, लेकिन रास्ता न होने के कारण परेशानी खड़ी हो गई। या तो सरकार किसानों की मांगे मानें या फिर उन्हें दिल्ली जाने दे। हरियाणा-दिल्ली सीमा के इलाकों में रहने वाले लोगों को समस्या नहीं होनी चाहिए।

- योगेश गुप्ता, ओमेक्स सिटी निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed