{"_id":"69e15279b3bf66330a07c252","slug":"barahi-gate-closed-till-sunday-50-thousand-people-affected-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-122905-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बराही फाटक रविवार तक बंद, 50 हजार लोग प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बराही फाटक रविवार तक बंद, 50 हजार लोग प्रभावित
Fri, 17 Apr 2026 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
फोटो-54: बहादुरगढ़ की बराही फाटक को बंद करके सड़क पर काम करते कर्मचारी। स्रोत वार्ड वासी
- फोटो : samvad
बहादुरगढ़। शहर के बराही फाटक को आरसीसी सड़क के सुधारीकरण कार्य के चलते रविवार तक बंद कर दिया गया है। इससे लाइनपार क्षेत्र के करीब 50 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
फाटक बंद होने के कारण लोगों को अब वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। यात्री और वाहन चालक नाहरा-नाहरी रोड और अंडरपास के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं, जिससे इन रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। खासकर सुबह और शाम के समय जाम की स्थिति बन रही है।
वार्ड एक के पार्षद रजनीश ने बताया कि फाटक बंद होने से दिक्कतें बढ़ गई हैं। वहीं, रेलवे अधिकारी हरि का कहना है कि सड़क को मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए यह कार्य जरूरी है और इसे जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है और कहा है कि कार्य पूरा होते ही फाटक को फिर से खोल दिया जाएगा, जिससे आवागमन सामान्य हो सकेगा।