{"_id":"6a941e4403b8a38e480b65b7","slug":"bar-association-elections-nomination-process-to-begin-today-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-126698-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बार एसोसिएशन चुनाव...आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बार एसोसिएशन चुनाव...आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
Sun, 30 Aug 2026 05:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 30 Aug 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। एसोसिएशन के छह पदों के लिए 11 सितंबर को मतदान होगा। चुनाव में दो पद महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी और 2 सितंबर तक चलेगी। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही बार परिसर में चुनावी सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं।
रिटर्निंग अधिकारी राजकुमार छिल्लर की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार 31 अगस्त से 2 सितंबर तक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्र बार एसोसिएशन के पुस्तकालय अथवा बार रूम में जमा किए जाएंगे। 3 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसी दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकेंगे।
मतदान 11 सितंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर नामांकन शुल्क और अनुभव की शर्तें भी निर्धारित की गई हैं। अध्यक्ष पद के लिए 25 हजार रुपये नामांकन शुल्क रखा गया है और उम्मीदवार के पास 10 वर्ष का अधिवक्ता के रूप में अनुभव होना आवश्यक है। उपाध्यक्ष, अतिरिक्त उपाध्यक्ष और सचिव पद के लिए 15 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इन पदों के लिए पांच वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।
अतिरिक्त उपाध्यक्ष का पद महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं संयुक्त सचिव का पद भी महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित है। संयुक्त सचिव और लाइब्रेरियन सह कोषाध्यक्ष पद के लिए 11 हजार रुपये नामांकन शुल्क निर्धारित किया गया है। इन पदों के लिए तीन वर्ष का अनुभव आवश्यक होगा।