{"_id":"5fa06b8f8ebc3e9bdd1f771d","slug":"bar-association-election-in-bahadurgarh-bahadurgarh-news-rtk581211325","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन प्रधान पद के लिए राठी और लोहचब में मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन प्रधान पद के लिए राठी और लोहचब में मुकाबला
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बार एसोसिएशन के 6 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए केवल दो प्रत्याशी मैदान में है। दोनों में कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। बाकी सभी पदों के लिए दो-दो उम्मीदवारों में आमने-सामने का मुकाबला है। कुल मिलाकर पांच पदों के लिए 11 वकील चुनाव लड़ रहे हैं।
बार चुनाव में सोशल मीडिया के जरिए संपर्क पर अधिक जोर दिया जा रहा है। प्रधान पद के लिए दोनों उम्मीदवारों ने पूरी ताकत झोंक दी है। एक तरफ एसोसिएशन के निवर्तमान प्रधान राजेंद्र लोहचब है तो दूसरी और 10 बार प्रधान रह चुके बिजेंद्र राठी खड़े हैं। बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन में कुल 560 मतदाता हैं। हर साल 3 अप्रैल को बार एसोसिएशन का चुनाव होता था लेकिन इस बार कोरोना के चलते चुनाव समय पर नहीं हो सके। बार काउंसिल ने ऑनलाइन चुनाव कराने के आदेश दिए तो पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने ऑनलाइन चुनाव पर भी रोक लगा दी थी। जिसके बाद बार काउंसिल ने दोबारा चुनाव को लेकर दिशा निर्देश जारी किए। चुनाव बैलेट पेपर से होंगे।
सचिव पद के लिए राजदीप छिल्लर और ललित सैनी, उपाध्यक्ष के लिए मुकेश तूर और सुनीत सांगवान, संयुक्त सचिव के लिए सौरभ डागर और सुनील शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र राठी, मनोज पाराशर व राकेश चंद्र में मुकाबला है। निर्वाचन अधिकारियों की जिम्मेदारी एडवोकेट तेजवीर गुलिया और एडवोकेट राकेश वत्स संभाल रहे हैं। एडवोकेट राकेश ने बताया कि मतदान बार रूम परिसर में सुबह 9 बजे शुरू होकर दोपहर बाद 4 बजे तक होगा। निर्वाचन अधिकारियों ने एसोसिएशन के सदस्य सभी वकीलों से चुनाव प्रचार के दौरान कोरोना से बचाव के लिए बार काउंसिल द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन की अपील की है। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था भी रहेगी।