फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bansuri Swaraj reached Jhajjar, said - where Congress formed the government, not a single promise was fulfille

Haryana: बांसुरी स्वराज पहुंचीं झज्जर, बोलीं- जहां कांग्रेस ने सरकार बनाई, एक भी वादा पूरा नहीं किया

Mon, 30 Sep 2024 11:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 30 Sep 2024 11:22 PM IST
सार

झज्जर की पंजाबी धर्मशाला में दिल्ली की सांसद ने भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार किया।

विज्ञापन
Bansuri Swaraj reached Jhajjar, said - where Congress formed the government, not a single promise was fulfille
बांसुरी स्वराज पहुंचीं झज्जर - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा है कि जहां भी कांग्रेस ने सरकार बनाई, वहां एक भी वादा पूरा नहीं किया। वह सोमवार देर शाम को झज्जर की पंजाबी धर्मशाला में भाजपा प्रत्याशी कप्तान बिरधाना के लिए प्रचार करने पहुंची थी। इससे पहले उनका धौड़ चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

विज्ञापन


बांसुरी ने ठेठ हरियाणवी में कहा कि वह अपने बडे़ भाई कप्तान खातर वोट मांगण आई है। हमें पूरे हरियाणा में कमल खिलाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठे वादे कर हिमाचल, तेलंगाना और कर्नाटक में सरकार बनाई, लेकिन आज तक एक भी वादा पूरा नहीं किया। ऐसे ही झूठे वादे हरियाणा में कर रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता समझादार है और जानती है कि विकास के पथ पर ले जाने के लिए प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाना जरूरी है। जिले की चारों सीट पर कांग्रेस विधायक होने पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वक्त बदलते देर नहीं लगती।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि मोदी की गारंटी है, जो वह बोलते हैं, वह करते हैं। उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में आयुष्मान योजना लागू है और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने वहां पर यह योजना लागू नहीं होने दी। इसका दर्द हर दिल्ली वासी को है।

राहुल गांधी का भाषा पर कोई संयम नहीं : बांसुरी
दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि राहुल गांधी का भाषा पर कोई संयम नहीं है। वो तो हमारे इष्ट भगवान राम की भी अवहेलना करते नजर आए। जब उनको रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता भेजा गया तो उन्होंने उसे अस्वीकार कर दिया था। उन्होंने कल ऐसे झूठे आरोप लगाए। शायद वो भूल गए कि वहा पर प्रधानमंत्री ने तो उन श्रमिक बंधुओं पर जिन्होंने रामलला का भव्य निर्माण किया था, उन पर फूल बरसाए थे। लेकिन राहुल गांधी की पुरानी आदत हो गई है कि वो सत्ता मोह के लिए असत्य का सहारा लेते है।


नानके हरियाणा में आई हुई हूं, खाली हाथ नहीं जाऊंगी
दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि वह अपने नानके हरियाणा में आई हुई हूं। यहां से मेरे बडे़ भाई कप्तान बिरधाना चुनाव मैदान में हैं। मैं यहां खाली हाथ नहीं जाऊंगी। शगून का एक रुपया भी नहीं लूंगी। बस आप मेरे बडे़ भाई को जिताकर विधानसभा में भेजे। वह सोमवार देर शाम पंजाबी धर्मशाला में भाजपा प्रत्याशी कप्तान बिरधाना के पक्ष में प्रचार करने के लिए पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed